Published On : Sun, Nov 5th, 2017

महाराष्ट्र: नौकरी का आवेदन लेकर सीएम फडणवीस की तरफ लपका, हिरासत में

Advertisement
Fadnavis

File Pic

मुंबई: नौकरी का आवेदन सौंपने के लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की तरफ लपके 35 साल के बेरोजगार युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। यह घटना अहमदनगर जिले के रालेगणसिद्धि की है। सीएम फडणवीस यहां कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे थे।

बेरोजगार युवक प्रशांत महादेव कानाडे अहमदनगर जिले में महकारी गांव का निवासी है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यहां एक रैली में जब सीएम फडणवीस मंच पर थे, तो कानाडे अचानक खड़ा हो गया और उनकी तरफ भागना शुरू कर दिया। सुरक्षा अधिकारी और स्थानीय पुलिसकर्मी भी उसकी तरफ भागे। उन्होंने कानाडे को मंच पर पहुंचने से पहले ही पकड़ लिया। उसके हाथ में सरकारी नौकरी के लिए आवेदन था।

पारनेर थाने के वरिष्ठ निरीक्षक हनुमंतराव गडे ने बताया कि कानाडे को हिरासत में लिया गया और उससे पूछताछ की गई। उसने बताया कि वह मुख्यमंत्री को अपना आवेदन देने का प्रयास कर रहा था। कानाडे बैंक में नौकरी की मांग रहा था। इससे पहले वह नौकरी का आवेदन देने के लिये चार से पांच बार मंत्रालय गया था, लेकिन उसे कोई सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं मिली थी।

Gold Rate
Aug 27 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 60,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,48,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,41,500/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

पूछताछ में खुलासा हुआ कि 12 वीं कक्षा पास कानाडे की किसी को भी नुकसान पहुंचाने की मंशा नहीं थी। गडे ने बताया कि जांच के बाद कानाडे को घर जाने की अनुमति दी जाएगी।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.