Published On : Tue, Jul 19th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

निकृष्ट दर्जे के काम हो रहे मनपा प्रशासन के नाक के नीचे

Advertisement

– लगातार बरसात से सबकी पोल खुल रही

नागपुर – इस दिनों पंद्रह दिनों से लगातार हो रही बारिश मनपा के ठेकेदारों के कारनामों की पोल खुलते जा रही है. एक साल पहले बने मानकापुर दहनघाट स्थित सभागृह की छत में दरार आ गई , वहीं दूसरी ओर सुरेंद्रगढ़ में हाल ही में पुनर्निर्मित मनपा विद्यालय की छत से पानी का रिसाव होने लगा है.

मनपा के पास ठेकेदारों की एक बड़ी फौज है। टेंडर लेने के लिए उठा-पाठक होती रहती है। इसलिए किफायती न होने पर भी कम कीमत पर टेंडर ली जाती है। उसके बाद लीपापोती करते हुए कार्यों को किया जाता है। यह प्रशासन और अधिकारियों को अच्छी तरह से पता है। लेकिन कोई उंगलियां इसलिए नहीं उठता क्यूंकि सबका हिस्सा फिक्स है। जब काम खराब हो जाता है, तो एक नया काम तैयार किया जाता है। इसमें दहनघाट, सामुदायिक भवन निर्माण कार्य बेहद घटिया स्तर पर किए जाते हैं.

सुरेंद्रगढ़ में मनपा के स्कूल की छत टूट गई है और प्लास्टर गिर रहा है. ऐसी स्थिति में भी यहां के शिक्षक बच्चों को पढ़ा रहे हैं। इस स्कूल में करीब दो सौ बच्चे हैं। इस क्षेत्र के निवासी अभिजीत झा ने बारिश के कारण जर्जर छत गिरने पर बड़े हादसे की आशंका जताई। उन्होंने मांग की है कि इस स्कूल का भवन नए सिरे से बनाया जाए, तब तक इस स्कूल को सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित कर दिया जाए.

Advertisement

दूसरी ओर मानकापुर के दहनघाट स्थित सभागृह का भी यही हाल है। इस हॉल की छत में दरार आ गई है और दो दिन पहले प्लास्टर का एक बड़ा टुकड़ा नीचे गिर गया। इससे अंतिम संस्कार के लिए आए नागरिकों को सभागृह के बाहर जाना पड़ा। कुछ दिन पहले वाठोडा में दहनघाट की टिन की छत पूरी तरह से सड़ चुकी थी और कई बार टूट चुकी थी। अब सबका ध्यान इस बात पर है कि मनपा आयुक्त और प्रशासक राधाकृष्णन इस संबंध में क्या आदेश देंगे।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.