Published On : Mon, Jun 7th, 2021

4,000 के नीचे आए संक्रमित; कोरोना स्थिति में और हुआ सुधार

Advertisement

नागपुर. जिले में कोरोना की तीव्रता अब बेहद कम हो गई है जिसके चलते लोगों में भय भी अब काफूर होता जा रहा है. संडे को जिले में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 4,000 से भी नीचे आ गया. कुल एक्टिव केस 3,540 रह गए हैं जिनमें से 2,708 सिटी के और 832 ग्रामीण भागों के हैं. संडे को 196 नये पॉजिटिव पाए गए हैं जिनमें से सिटी के 144 और ग्रामीण भागों के 48 के साथ ही 4 जिले के बाहर के हैं. इन्हें मिलाकर अब तक जिले में कुल पॉजिटिव संख्या 4.76 लाख के करीब हो गई है लेकिन इनमें से अब तक 4.63 लाख से अधिक स्वस्थ हो चुके हैं.

संडे को जिला प्रशासन से मिली रिपोर्ट के अनुसार जिले में 10 संक्रमितों की मौत हो गई. इनमें 4 सिटी के, 2 ग्रामीण भागों के और 4 जिले के बाहर के हैं. इन मौतों को मिलाकर अब तक इस महामारी से मरने वालों की संख्या 8,959 हो गई है. इनमें सिटी के 5,267, ग्रामीण भागों के 2,299 और जिले के बाहर के 1,393 का समावेश है.

97.37 हुआ रिकवरी रेट
संडे को जहां 196 पॉजिटिव मिले हैं तो वहीं दूसरी ओर 941 संक्रमित स्वस्थ होकर अपने घर लौटे हैं. इसके चलते जिले में रिकवरी रेट भी बढ़कर अब 97.37 प्रतिशत पर पहुंच गया है. जिले के विविध अस्पतालों व कोविड केयर सेंटरों में अब 1,464 मरीजों का उपचार चल रहा है. वहीं 2,076 होम क्वारंटाइन होकर अपना उपचार करवा रहे हैं.

कोरोना का प्रकोप काफी कम हो चुका है लेकिन इसका खतरा अभी भी बना हुआ है. जिला व स्थानीय प्रशासन के साथ ही स्वास्थ्य विभाग थर्डवेव आने की संभावना के चलते उससे निपटने की तैयारी में जुटा हुआ है. नागरिकों से अभी भी अपील की जा रही है कि वे कोरोना के प्रोटोकाल का कड़ाई से पालन करें. मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग और सैनिटाइजर का उपयोग करते रहें. भीड़ में जाने से बचें.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.