Published On : Fri, Jun 19th, 2015

उमरखेड : वनरक्षक और वनमजदुर रिश्वत लेते गिरफ्तार

Advertisement


उमरखेड (यवतमाल)।
तहसील के खरबी पोस्ट दराटी (वन्यजीव) वनपरिक्षेत्रीय अधिकारी के कार्यालय में कार्यरत वनरक्षक रामचंद्र बालाजी केंद्रे और वनमजदूर उत्तम शेखू राठोड को 8 हजार रूपयों की  रिश्वत लेते रंगेहाथ पकडा गया. यह कार्रवाई अँटी करप्शन ब्युरो यवतमाल ने 18 जून को की. शिकायतकर्ता का ट्रॅक्टर खरबी चेकपोस्ट के वनरक्षक रामचंद्र केंद्र और वनमजदुर उत्तम राठोड ने जब्त किया था.

यह ट्रॅक्टर वनविभाग के संरक्षित क्षेत्र में होने से यह कार्रवाई की गई थी. वनविभाग की केस न करने के लिए इन दोनों ने शिकायतकर्ता को 10 जून को 8 हजार की रिश्वत मांगी. जिसकी शिकाययत अँटी करप्शन ब्युरो यवतमाल के उपअधिक्षक सतिश देशमुख से की गई. इस पर से 18 जून को जाल बिछाकर खरबी चेकपोस्ट पर 8 हजार की रिश्वत लेते केंद्र और राठोड को रंगेहाथ पकडा गया. यह कारवाई नितीन लेव्हरकर, नंदकुमार जाकर, राठोड, ढोणे, जोशी, राजकुमार, महल्ले, पखाले, गिरी, इंगोले, शेंडे, मेश्राम, खेडकर, धलवार ने की.

Representational Pic

Representational Pic

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.