Published On : Fri, Dec 28th, 2018

नागपुर पहुँची उमा भारती,बिना कार्यक्रम से भागवत से की मुलाकात

Advertisement

नागपुर : केंद्रीय जलसंसाधन मंत्री उमा भारती शुक्रवार अचानक को नागपुर पहुँची। भोपाल से सीधे नागपुर पहुँची उमा भारती ने मा गो वैद्य से भी मुलाकात की,नागपुर पहुँचने पर उन्होंने संघप्रमुख डॉ मोहन भागवत से मिलने का समय माँगा। सुबह 11 बजे के आसपास उमा मुख्यालय पहुँची जहाँ उन्होंने भागवत से भेंट की। भारती अक्सर नागपुर आती रहती है और संघ के नेताओं से चर्चा भी करती रही है।

पर इन दिनों संसद का शीतकालीन सत्र शुरू है और इसमें अहम मुद्दों पर चर्चा भी होने वाली रहा। ट्रिपल तलाक बिल लोकसभा में पास हो चुका है। उम्मीद है कि सरकार राम मंदिर पर भी अध्यादेश संसद में लाने वाली है। उमा भारती राम मंदिर आंदोलन की शुरुवात से जुडी हुई है। राम मंदिर को लेकर पार्टी की भूमिका को सरकार्यवाह भैय्याजी जोशी सीधे तौर पर देख रहे है। इस मुद्दे को लेकर संघ और बीजेपी के वरिष्ठ नेता अपनी भूमिका तय भी कर चुके है। कयास है कि इस मुद्दे को लेकर मजबूती से भूमिका रखने का निर्देश संघ द्वारा बीजेपी को दिया गया है।

आज उमा भारती और संघ प्रमुख के बीच हुई मुलाकात में राम मंदिर,ट्रिपल तलाक और मध्यप्रदेश चुनाव के परिणाम पर चर्चा हुई। वर्ष 2019 में होने वाले चुनाव से पहले संघ द्वारा बीजेपी को चुनावी तौर पर गढ़ने का प्रयास शुरू हो चुका है। संघ द्वारा पब्लिक से मिले फीडबैक को बीजेपी को बताया जा रहा है। जिससे की समय रहते पार्टी तैयार और सतर्क हो सके।

गुरुवार को राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस बीजेपी के पूर्व नगरसेवक रमेश शिंगारे की नातिन की शादी में शामिल होने नागपुर पहुँचे थे। इस दौरान वह स्मृति भवन भी गए थे। जहाँ संघ के विभिन्न संगठनों के विदर्भ पदाधिकारियों की बैठक शुरू है। उमा भारती के नागपुर आने की मुख्य वजह मा गो वैद्य से मुलाकात करना था। वह हर महीने नागपुर आती है बीते दिनों वैद्य का सत्कार किया गया था जिसमे वह उपस्थित नहीं हो पायी थी। मुख्यालय से निकलकर उमा भारती रेल मार्ग से भोपाल के लिए रवाना हो गई।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.