
नागपुर: केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने गुरुवार 18 अगस्त 2016 को सीआरपीएफ जवानों के साथ रक्षा बंधन मनाया। उमा ने सन्यासी धर्म के पालन की बाध्यता बताते हुए जवानों को उन्होंने ख़ुद तो राखी नहीं बांधी पर उनकी तरफ़ से अन्य महिला ने जवानों को राखी बांधी। उमा ने जवानों को तिलक लगाया और मिठाई खिलाई। हिंगना स्थित सीआरपीएफ मुख्यालय में आयोजित समारोह में मौजूद उमा ने जवानों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए, उनके और देश की रक्षा में तत्पर जवानों का आभार माना।
इस दौरान उमा भारती ने कहा कि अमेरिका हमसे तकनीक में आगे हो सकता है लेकिन आत्मबल के मामले में अमेरिका को हमारे जवानों के पैरो पर माथा टेकना होगा। हमारे जवानों के हांथ मर्यादा के बंधन से बंधे है नहीं तो वह आतंकवाद के माध्यम से भारत को परेशान कर रहे पाकिस्तान के लाहौर और कराची में तक तिरंगा फहरा दे।
संघ प्रमुख से भी की मुलाकात
उमा भारती रक्षाबंधन कार्यक्रम निपटाकर संघ मुख्यालय भी गई। इस शुभ अवसर पर उन्होंने संघ प्रमुख का भी आशीर्वाद प्राप्त किया। सुब्रमण्यनन स्वामी, प्रवीण तोगड़िया के बाद वह संघ मुख्यालय पहुंची है। उमा भारती के पास जल संसाधन, नदी विकास व गंगा पुनरुत्थान विभाग है। इस मुलाकात में संघ प्रमुख मोहन भागवत और उनके बीच उनके विभाग के अंतर्गत हो रहे काम और आगामी चुनावो को लेकर चर्चा होने के कयास लगाए जा रहे है।
बाइक से गिराकर किया वार, एक गिरफ्तार दो अन्य की तलाश #vidarbhanews...
प्रॉपर्टी विवाद में दामाद की पीट-पीटकर हत्या, ससुराल पक्ष के दो आरोपी...
वणी में सोनम वांगचुक समर्थन में सर्वदलीय प्रदर्शन #vidarbhanews #wani #news #vidarbha...
नीट पेपर लीक पर छात्रों का प्रदर्शन #vidarbhanews #nagpur #vidarbha #nagpurnews #nagpurtoday...
वडेट्टीवार ने सदाभाऊ खोत पर बोला तीखा हमला #maharashtranews #mumbai #newsupdate #maharashtra
संजय राउत ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए #maharashtranews #delhi #vidarbhanews #nagpurnews...







