Published On : Tue, Jul 7th, 2020

UGC ने परीक्षा पर नई Revised Guidelines की जारी

Advertisement

नागपुर– यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमिशन (यूजीसी) ने सोमवार को रिवाइज्ड गाइडलाइंस जारी कर दी है. यूजीसी ने घोषणा की है कि यूनिवर्सिटी में फाइनल एग्जाम सितंबर में होंगे यानी यूनिवर्सिटियों के फाइनल एग्जाम रद्द नहीं होंगे. इससे पहले यह खबर आई थी कि यूजीसी की एक कमिटी ने फाइनल इयर के एग्जाम को भी रद्द करने की सिफारिश की है. तब यह माना जा रहा था कि अन्य सेमेस्टर/टर्म की तर्ज पर ही फाइनल इयर का रिजल्ट भी पहले हो चुके एग्जाम और इंटर्नल असेसमेंट के आधार पर तैयार किया जाएगा। लेकिन अब यह साफ हो गया है कि ऐसा कुछ नहीं होगा.

यूजीसी की गाइडलाइंस में कहा गया है, ‘टर्मिनल सेमेस्टर/फाइनल इयर के एग्जाम सितंबर 2020 के अंत में होंगे. यह परीक्षा ऑनलाइन मोड या ऑफलाइन मोड या फिर ऑनलाइन-ऑफलाइन के मिले-जुले मोड में हो सकती है.

Gold Rate
July 23 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 45,900 /-
Gold 22 KT ₹ 1,35,400 /-
Silver/Kg ₹ 2,27,000/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

अप्रैल 2020 यूजीसी ने विशेषज्ञों की एक कमिटी का गठन किया था. कमिटी को परीक्षाओं और शैक्षिक कैलेंडर से संबंधित मामलों पर चर्चा करना और सिफारिश करना था. कमिटी की रिपोर्ट के आधार पर, यूजीसी ने परीक्षाओं और शैक्षिक कैलेंडर से संबंधित एक गाइडलाइंस 29 अप्रैल, 2020 को जारी की.

बाद में विशेषज्ञों की कमिटी से आग्रह किया गया कि गाइडलाइंस की समीक्षा करें और परीक्षाओं के विकल्प, कॉलेज एवं यूनिवर्सिटियों में दाखिले और नए शैक्षिक सत्र की शुरुआत से संबंधित सुझाव दें क्योंकि कोविड-19 के मामले अब तक बढ़ रहे हैं.

Advertisement

कमिटी ने अपनी रिपोर्ट सौंपी जिस पर सोमवार को चर्चा हुई और यूजीसी ने उसे मंजूरी दे दी. नई गाइडलाइंस के मुताबिक, 29 अप्रैल को जारी की गई गाइडलाइंस ही प्रभावी रहेगी. उसमें कोई बदलाव नहीं होगा.

Advertisement
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से लड़ाई नहीं रुकेगी #StudentProtest #Congress #Trending #NEETScam #news

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से लड़ाई नहीं रुकेगी #StudentProtest #Congress #Trending #NEETScam...

Instagram पर Part Time Job के नाम पर ₹6.84 लाख की ठगी #CyberFraud #InstagramScam #Fraud #JobScam

Instagram पर Part Time Job के नाम पर ₹6.84 लाख की ठगी...

₹150 के लालच में चाकू से हमला! #NagpurCrime #Crime #ERickshaw #PoliceAction #CCTV #CrimeBranch #news

₹150 के लालच में चाकू से हमला! #NagpurCrime #Crime #ERickshaw #PoliceAction #CCTV...

पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप! #NagpurNews #Crime #ParkingDispute  #VikasThakre #PoliceAction

पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप! #NagpurNews #Crime #ParkingDispute #VikasThakre #PoliceAction

रॉन्ग साइड से आई मौत! #Accident #HighwayAccident #NagpurNews #MaharashtraNews #TruckAccident #news

रॉन्ग साइड से आई मौत! #Accident #HighwayAccident #NagpurNews #MaharashtraNews #TruckAccident #news

RSS मुख्यालय को लेकर X पर भ्रामक पोस्ट करने का आरोप #vidarbhanews #nagpur #nagpurnews #news

RSS मुख्यालय को लेकर X पर भ्रामक पोस्ट करने का आरोप #vidarbhanews...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges