Published On : Thu, Nov 28th, 2019

उद्धव कैबिनेट की पहली बैठक खत्म, सेक्युलर के सवाल पर भड़के सीएम उद्धव

Advertisement

उद्धव कैबिनेट की बैठक खत्म हो गई है. बैठक के बाद सीएम उद्धव ठाकरे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. उन्होंने कहा कि ये सरकार आम जनता के लिए काम करेगी. जनता का आशीर्वाद बना रहना चाहिए. उन्होंने रायगढ़ के शिवाजी किले के संवारने का ऐलान किया. शिवाजी किले के लिए 20 करोड़ का फंड जारी किया जाएगा.

वहीं, किसानों पर भी मीटिंग में चर्चा हुई. मुख्य सचिव से किसानों को लेकर जानकारी मांगी गई है. उन्होंने कहा कि हमारी सरकार किसानों की खुशहाली के लिए काम करेगी.

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सेक्यूलर शब्द पर भी सवाल हुए, लेकिन इस सवाल पर उद्धव भड़क उठे. उनकी जगह छगन भुजबल ने सेक्युलर शब्द पर जवाब दिया.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.