Published On : Sat, Mar 5th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

उदासी दरबार खामला में राधारानी और मातोश्री चंद्रादेवी की पावन पुण्य स्मृति मनाई गई

Advertisement

नागपुर,श्री उदासी दरबार खामला में राधारानी की द्वितीय पावन पुण्य स्मृति और मातोश्री चंद्रादेवी की पावन पुण्य स्मृति मनाई गई,*राधारानी

डाक्टर पुष्पा उदासी, श्रीमती आशा उदासी के मार्गदर्शन में तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया गया था 28 फरवरी सोमवार के दिन श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का अखंड पाठ साहिब आरंभ हुआ

01 मार्च की शाम भोले बाबा और राधारानी के नाम,01 मार्च मंगलवार के दिन शाम 7 बजे से संजय म्युज़िकल ग्रुप के,मुख्य संजय जयरामदास उदासी, एवं सहकलाकारों द्वारा भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया था.गायक श्री सागर जी हांडे, गायक श्री प्रफुल जी वाघ, मनोहर परसवानी, यश नवनागे, संजय करमचंदानी, संगादीप साखरकर, राजु गोरे, श्रीकांत कुलकर्णी, सभी कलाकारों ने सुमधुर भजनों से समां बांधा,जिसमें संजय उदासी द्वारा प्रस्तुत ”शिव तांडव स्तोत्र” बहुत ही सराहनीय रहा,कार्यक्रम समाप्ति उपरांत सभी भक्त गण को महाप्रसाद वितरित किया गया,तथा 02 मार्च बुधवार के दिन सुबह 11 बजे श्री अखंड पाठ साहिब का भोग श्री श्रीचंद्र सिद्धांत सागर पाठ साहिब का भोग,आरती, अरदास उपरांत,दोपहर 1 बजे से आम लंगर भंडारा का आयोजन किया गया।

जिसमें घनश्याम रामचंदानी, विनोद जेठानी, राजु थदानी, दिलिप मंघनानी, काली चेतवानी, संजय बुधरानी, प्रकाश शर्मा, संगीता मंघनानी, विनीता चैनानी, मीना थदानी, रानी थदानी, मीरा फुलवधानी, इंद्रा बालानी, मधु आहुजा, किर्ति बालानी, ने मुख्य रूप से सहयोग किया, सभी खामला वासियों ने महाप्रसाद का लाभ लिया*

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.