Published On : Tue, Nov 4th, 2014

गडचिरोली : 23 नवंबर को होंगे देशव्यापी ग्रा.पं. उप-चुनाव

Advertisement


नामांकन प्रारम्भ, 24 को मतगणना

गडचिरोली। हाल ही में राज्य चुनाव आयोग ने ज़िले के दिसम्बर 2014 में समाप्त हो रही कार्यकाल के मद्देनज़र ग्राम पंचायत की राज्यव्यापी उप-चुनाव के कार्यक्रमों की घोषणा की है. ज़िले में कुरखेड़ा तालुका के 10 ग्राम पंचायत के 16 प्रभागों के लिए 34 जगहों के लिए उप-चुनाव होंगे. उसी प्रकार धानोरा तालुका में कोंडवाही में 7 जगहों के लिए देशव्यापी चुनाव 23 नवम्बर को कराये जायेंगे.

यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, गडचिरोली ज़िले में कुल 467 ग्रामपंचायतें हैं. जिनका कार्यकाल दिसम्बर 2014 को समाप्त हो जायेगा. जिसके बाद होने वाली ग्रा.पं. सदस्यों के रिक्त जगहों को भरने के लिए कुरखेड़ा तालुका में 10 ग्रा.पं. में 23 नवम्बर को उप-चुनाव कराये जाएंगे. धानोरा तालुका में कोंदावाही के एक मात्र ग्राम पंचायत में राज्यव्यापी चुनाव होने हैं. इस ग्रा.पं. में 3 प्रभागों में 7 सदस्यों के लिए सुबह 7.30 से दोपहर 3 बजे तक मतदान की प्रक्रिया की जाएगी. कुरखेड़ा तालुका में पुराडा, शिवणी, दादापुर, तलेगांव, धनेगांव, आंधली (सोनसरी), घाटी, कातवाड़ा, रानवाही, खोब्रामेंढा 10 ग्रा.पं. के 16 प्रभागों में 34 जगहों के लिए उप-चुनाव होंगे. इसकी तैयारियों के तहत मतदाता सूची व अन्य कार्य प्रारम्भ कर दिए गए हैं. 3 नवबर से शुरू हुए नामांकन की प्रक्रिया के बाद 10 नवम्बर को पात्रता की जाँच की जाएगी. उसके बाद नाम वापस लेने की अंतिम तिथि प्रक्रिया के बाद पात्र उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न आवंटित किये जायेंगे. 23 को चुनाव के पश्चात 24 नवम्बर को मतगणना होगी. वहीं आरक्षित अनुसूचित जाति-जनजाति, प्रवर्ग के उम्मीदवारों को अपने नामांकन पत्र के साथ जाति प्रमाण पत्र जोड़ने की बात आयोग ने अनिवार्य बताया है.

Representational Pic

Representational Pic

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.