Published On : Tue, Feb 17th, 2026
By Nagpur Today Nagpur News

काछीपुरा चौक के पास तेज रफ्तार बाइक हादसा, दो युवकों की मौत

Advertisement

नागपुर : नागपुर के काछीपुरा चौक के पास मंगलवार देर रात एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पहले एक राहगीर लड़की से टकराई और फिर फुटपाथ के किनारे लगे खंभे से जा भिड़ी। इस दर्दनाक हादसे में बाइक सवार दोनों युवकों की मौत हो गई।

मृतकों की पहचान युग विशाल चणकापुरे, उम्र 19 वर्ष, निवासी रामदासपेठ काछीपुरा वस्ती, थाना बजाज नगर, नागपुर और रुद्र शशिकांत सोमकुवर, उम्र 19 वर्ष, निवासी रामदासपेठ काछीपुरा वस्ती, थाना बजाज नगर, नागपुर के रूप में हुई है। बताया गया है कि एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ने नजदीक स्थित क्रिम्स हॉस्पिटल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

Gold Rate
July 20 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 42,400 /-
Gold 22 KT ₹ 1,32,100 /-
Silver/Kg ₹ 2,20,400/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

नागपुर टुडे से बातचीत में डीसीपी जोन 1 ऋषिकेश रेड्डी ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों युवक बाइक पर सवार थे। बाइक तेज रफ्तार में थी और काछीपुरा से लोकमत चौक की ओर जा रही थी। इसी दौरान सड़क किनारे विष्णु जी की रसोई रेस्टोरेंट के सामने खड़ी एक लड़की को टक्कर मार दी। टक्कर के तुरंत बाद चालक का संतुलन बिगड़ गया और बाइक फुटपाथ पर चढ़कर खंभे से टकरा गई।

बजाज नगर थाना प्रभारी चौहान ने बताया कि प्राथमिक जांच में बाइक तेज और लापरवाही से चलाए जाने की बात सामने आई है। हादसे के बाद इलाके में अफरा तफरी मच गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

Advertisement
Nagpur Protest: Protesters Sing National Anthem During Police Detention | Samvidhan Chowk | Video

Nagpur Protest: Protesters Sing National Anthem During Police Detention | Samvidhan Chowk...

nagpur student protest delhi lathi charge

nagpur student protest delhi lathi charge

प्लेट हटाने को कहा तो भड़के पड़ोसी! #NagpurNews  #CrimeNews  #LatestNews #news #Attack #newsupdate

प्लेट हटाने को कहा तो भड़के पड़ोसी! #NagpurNews #CrimeNews #LatestNews #news #Attack...

चाकू की नोक पर लूटपाट! #NagpurNews  #CrimeNews #LatestNews #NewsUpdate #Police #KnifeAttack #Robbery

चाकू की नोक पर लूटपाट! #NagpurNews #CrimeNews #LatestNews #NewsUpdate #Police #KnifeAttack #Robbery

लकड़गंज में दिनदहाड़े चोरी की कोशिश नाकाम #NagpurNews #Crime #Theft #Chor #HindiNews #newsupdate

लकड़गंज में दिनदहाड़े चोरी की कोशिश नाकाम #NagpurNews #Crime #Theft #Chor #HindiNews...

कन्हान में नशे की ‘काली दुकान’ पर पुलिस का छापा! #NagpurNews #Drug #NDPS #Crime #latestnews #news

कन्हान में नशे की ‘काली दुकान’ पर पुलिस का छापा! #NagpurNews #Drug...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges