Published On : Wed, Jan 2nd, 2019

सबरीमला: टूटी सैकड़ों साल पुरानी

Advertisement

परंपरा, 40 साल की 2 महिलाओं ने किए भगवान अयप्पा के दर्शन

तिरुवनंतपुरम: सबरीमला मंदिर में आज सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच 50 साल से कम उम्र की दो महिलाओं ने भगवान अयप्पा के दर्शन किए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बिंदु और कनकदुर्गा नाम की दो महिलाओं ने आधी रात करीब 3.45 पर मंदिर में प्रवेश किया और भगवान के दर्शन किए। 40 साल की इन दो महिलाओं द्वारा भगवान अयप्पा के दर्शनों के साथ ही सबरीमला में चली आ रही सैंकड़ों पुरानी परंपरा भी टूट गई। दोनों महिलाओं के सुरक्षा देने के लिए साधारण कपड़ों में और यूनिफॉर्म में कुछ पुलिसकर्मी उनके साथ थे।

बता दें कि इससे पहले कई महिलाओं ने सबरीमला की चढ़ाई करने की कोशिश की लेकिन भारी विरोध के चलते सबको वापिस लौटना पड़ा। सुप्रीम कोर्ट ने पिछले साल हर उम्र की महिलाओं को मंदिर में भगवान के दर्शन करने का आदेश दिया था बावजूद इसके भगवान अयप्पा के भक्त महिलाओं को एंट्री नहीं दे रहे थे। उल्लेखनीय है कि केरल स्थित सबरीमाला मंदिर में 10 से 50 साल तक की उम्र की महिलाओं के प्रवेश पर प्रतिबंध था। माना जाता है कि भगवान अयप्पा ब्रह्मचारी थे और जो महिलाएं रजस्वला होती हैं उन्हें मंदिर में प्रवेश की अनुमति नहीं होनी चाहिए।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.