Published On : Mon, Sep 30th, 2019

नागपुर रेलवे स्टेशन पर दो महिलाओ को 13,447 रुपए की शराब के साथ किया गिरफ्तार

Advertisement

नागपुर– नागपुर रेलवे स्टेशन पर दो महिलाओ को 13 हजार 447 रुपए की शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है. महिलाओ के नाम पारुबाई कृष्णा प्रसाद पिल्ले,रामबाई नरसैय्या इरगुल्ला है. दोनों चंद्रपुर के नेरी की रहनेवाली है.

जानकारी के अनुसार दिनांक 30.09.2019 को टीम ‘C’ के सहायक उप निरीक्षक सीताराम जाट, प्र. आ. शशिकांत गजभिए, आरक्षक बी.बी. यादव. मुनेश कुमार गौतम, अश्विनी मुलतकर , नीता मांझी तथा टिम ‘A’ के स.उ.नि. रामनिवास यादव साथ मे आरक्षक जसवीर सिंह, आरक्षक सुनील कुमार और राज्य उत्पादन शुल्क विभाग के निरीक्षक केशव चौधरी व उप निरीक्षक संजय मोरे तथा महिला जवान धनश्री डोंगरे के साथ संयुक्त रेड की गई.

रेड के दौरान नागपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 2 के इटारसी छोर पर 1 महिला 2 वजनी बैगो के साथ व 1 महिला 1 वजनी बैग के साथ नजर आयी, उनसे बैगो मे क्या है पूछताछ करने पर उनकी ओर से कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया.

इसके बाद गहनता से पूछताछ करने पर बैगो मे शराब की बोतले होने की बात कही. बैगो को स. उ.नि. सी.बी. अहिरवार द्वारा दो पंचो के समक्ष खोलकर देखने पर महाराष्ट्र राज्य निर्मित अँग्रेजी शराब की कुल 10 बोतले व देशी दारू की 1बोतल जिसकी कुल कीमत 13447/- रुपये पायी गयी. सभी शराब को जब्त किया गया है.निरीक्षक आर.आर. जेम्स के आदेशानुसार पकड़े हुये दो महिलाओ को तथा पकडी गई शराब को आगे की कार्रवाई के लिए राज्य उत्पादन शुल्क विभाग के हवाले किया गया है. यह कार्रवाई वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त,आर.पी.एफ/नागपुर भवानी शंकर नाथ महोदयजी के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में की गई है.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.