हिंगणा (नागपुर)। मोहगांव बायपास के चौराह पर दो टिप्पर भीड़ गए. इसमें एक मृत तथा एक गंभीर जख्मी हुआ है. यह घटना सोमवार 5:30 बजे के करीब घटी.
अधिक जानकरी के अनुसार फत्तर से लदा टिप्पर क्रमांक एम.डब्लू.वाय 7816 वर्धा रोड से अमरावती की ओर जा रहा था वहीं दूसरा मुरूम से लदा टिप्पर क्रमांक एम.एच 40 वाय 9994 अमरावती की ओर जा रहा था. इस दौरान मोहगांव के मोड़ के चौराह पर फत्तर से लदे टिप्पर ने मुरूम से लदे टिप्पर को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि मुरूम से लदा टिप्पर रोड से उतरकर गहरे गड्डे में जा गिरा. वहीं दूसरा टिप्पर चौराह पर ही पलट गया इसमें टिप्पर चालक भोला पटले (40) की मौके पर ही मौत हो गयी. वहीं मुरूम टिप्पर चालक इंद्रेश शिरपत यादव (35) यू.पी. निवासी केबिन में दब गया था. उसे जे.सी.पी. से केबिन तोड़कर बहार निकाल मेडिकल रूग्णालय, नागपुर में भर्ती किया गया. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पहुंची तथा घटनास्थल का पंचनामा किया. आगे की जाँच सहा. पु. नि. कोंडलेकर के मार्गदर्शन में पुलिस कर्मचारी कर रहे है.

File pic
FDA पर ज्वाला धोटे का बड़ा आरोप! “होटल वालों से होती है...
नागपुर में NCP का तिरंगा मोर्चा! #NagpurNews #NCP#TirangaMorcha #maharashtranews
मुंबई में किसान आंदोलन! ‘वर्षा’ की नीलामी की मांग #Mumbai #Protest #MaharashtraNews...
12 करोड़ का फायर सिस्टम फिर भी बंद! #WardhaNews #WardhaHospital #FireSafety #MaharashtraNews
अमित ठाकरे बोले- सेल्फी नहीं, अपनी समस्या बताओ! #NagpurNews #MNS #StudentIssues #MaharashtraNews
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY



