
यह कार्रवाई पुलिस कमिश्नर के मार्गदर्शन में डीसीपी दीपक अग्रवाल के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच यूनिट-5 की टीम ने की। पुलिस के अनुसार, फार्म हाउस में आरोपी आर्थिक लाभ के लिए ताश के पत्तों पर पैसे का दांव लगाकर जुआ खेल रहे थे। टीम ने अचानक छापा मारकर मौके से 16 लोगों को गिरफ्तार किया।
24.63 लाख रुपये का मुद्देमाल जब्त
क्राइम ब्रांच ने कार्रवाई के दौरान 72,750 रुपये नकद, करीब 6.20 लाख रुपये कीमत के 17 मोबाइल फोन, करीब 9 लाख रुपये के दो चारपहिया वाहन, करीब 5.70 लाख रुपये के सात दोपहिया वाहन और फरार आरोपियों के मौके पर मिले पांच मोबाइल फोन, जिनकी कीमत करीब 3 लाख रुपये बताई गई है, जब्त किए।
इसके अलावा जुआ खेलने के लिए इस्तेमाल की जा रही दो दरी और ताश के पत्ते भी पुलिस ने जब्त किए।
गिरफ्तार आरोपियों में कई पुराने अपराधी
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गौरव गेंदलाल यादव (35), रोशन आनंदराव उमरेडकर (38), गणेश ज्ञानचंद नवेश (41), कुणाल खुबचंद पाटील (32), सांगर भिमराव सोमकुंवर (28), संदीप भाऊरावजी नागरीकर (28), कैलाश किसनराव डोंगरे (47), हर्षल महादेव डेकाटे (32), धमेन्द्र राजेश शाहू (31), निकेश राजू श्रिपाते (33), प्रकाश रवि सिंह (28), अभिषेक अनिल गोरे (22), आकाश रामू गुप्ता (31), शेख रहमान उर्फ गुलाम दस्तगीर (45), सचिन रमेश ढाले (48) और तुषार छोटुजी लोणारे (39) के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, कुछ आरोपियों के खिलाफ पहले से आपराधिक मामले दर्ज हैं। आकाश रामू गुप्ता के खिलाफ 14 मामले, जबकि तुषार छोटुजी लोणारे के खिलाफ 30 गंभीर अपराध दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है।
7 आरोपी फरार
छापे के दौरान हरीश उर्फ मादी पराते, हरीश रमेश कुहीकर, प्रणय संजयराव जाधव, कार्तिक राजेश मैसकर, पवन सुधाकर रेवतकर, राकेश हिरालाल मेश्राम और आकाश अजय खोब्रागड़े फरार हो गए।
पुलिस ने मौके से फरार आरोपियों के पांच मोबाइल फोन बरामद किए हैं। उनकी तलाश के लिए पुलिस टीमें संभावित ठिकानों पर जांच कर रही हैं।
फार्म हाउस बुक कराने वाले की भूमिका की जांच
पुलिस जांच में सामने आया है कि निकेश राजू श्रिपाते ने कथित तौर पर फार्म हाउस बुक कराया था। उसके खिलाफ पहले से तीन अपराध दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है।
अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि जुए की बैठक किसके कहने पर आयोजित की गई थी और इसके पीछे किसी बड़े जुआ नेटवर्क की भूमिका तो नहीं है।
महाराष्ट्र जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई
क्राइम ब्रांच यूनिट-5 ने जब्त मुद्देमाल का पंचनामा किया और आरोपियों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए कलमना पुलिस थाने के हवाले कर दिया। आरोपियों के खिलाफ महाराष्ट्र जुआ अधिनियम की धारा 4 और 5 के तहत कार्रवाई की गई है।
पुलिस अब फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ-साथ फार्म हाउस में जुए के आयोजन से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।


फार्म हाउस बुक कराने वाले की भूमिका की जांच

