Published On : Tue, Jan 15th, 2019

वृद्ध भाई-बहन की लाश बरामद होने से मची सनसनी

Advertisement

नागपुर : नागपुर के तात्या टोपेनगर में एक घर से दो वृद्ध की लाश मिलने से सनसनी मच है। मृतकों की उम्र 75 से 80 वर्ष के बीच है। मोहन रंझुमल ओटवाणी और उनकी बहन शांता रंझुमल ओटवाणी मृतकों में नाम है और दोनों भाई बहन थे। दोनों की मृत्यु की वजह का कारण अब भी अज्ञात है।

बजाजनगर थाने के अंतर्गत आने वाले तात्या टोपेनगर में पुराने घर में दोनों भाई बहन ही रहते थे। मोहन रेल्वे से रिटायर्ड थे। पड़ोसियों ने बताया कि दोनों किसी से बातचीत नहीं किया करते थे। दोनों का रिश्तेदारों से भी कोई संपर्क। इन दोनों को कुत्ते पालने का शौक था उनके साथ उन्ही के घर में 5-6 कुत्ते रहते थे। दोनों का बहार आना जाना भी बेहद कम था। शवों को सड़े-गले हालत में बरामद किया गया है। पुलिस ने फ़िलहाल आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया है।

वृद्धो के उनके घर से शव बरामद होने की यह हाल के दिनों में दूसरी घटना है। इससे पहले 11 जनवरी को कलमना के ओमसाई नगर में रहने वाले वृद्ध दंपत्ति बुधरामजी रामाजी कटरे ( ७०) आणि रामीबाई बुधरामजी कटरे ( ६५) ने बुढ़ापे के दिनों में सहारा न मिलने के चलते जहर पीकर आत्महत्या कर ली थी।

Advertisement

क़तरे दंपत्ति को तीन बेटियाँ और एक बेटा होने के बाद भी किसी से कोई सहारा नहीं मिल रहा था। बुधरामजी अपनी दूसरी पत्नी के साथ रह रहे थे। और जीवन यापन के लिए छोटी सी किराणा दुकान भी चलाते थे।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.