
पुलिस सूत्रों के अनुसार मानकापुर निवासी 26 वर्षीय महिला ने थाने में आरोपी मोहम्म्द जमील के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि आरोपी ने वर्ष 2012 में घर में उसे अकेली देखकर जबरन घुस गया और उससे दुष्कर्म किया। तब से लेकर वह ब्लैकमेल कर उससे कई बार दुष्कर्म कर चुका है। पीड़िता की शिकायत पर मानकापुर थाने के साहयक पुलिस उपनिरीक्षक राजकुमार ने आरोपी मोहम्मद जमील के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
दुसरी घटना वाड़ी पुलिस थाना अंतर्गत हुई। इस क्षेत्र में रहनेवाली 22 वर्षीय युवती ने आरोपी अमित बिडवाईक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी और उसकी वर्ष 2012 से जान पहचान है। आरोपी ने पीड़िता को शादी के सपने दिखाकर 2012 से 2016 के दरम्यान उससे वाड़ी क्षेत्र में कई स्थानों पर ले जाकर शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी वाड़ी क्षेत्र में भरत अपार्टमेंट के सामने खुली जगह व विभिन्न स्थानों पर ले जाकर उससे जबरन संबंध बनाता था। अब शादी करने से मुखर गया। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ वाड़ी थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
ऑपरेशन थंडर में दो एमडी तस्कर गिरफ्तार #nagpurnews #crime #md #taskar #newsupdate
ऑपरेशन थंडर में 484 किलो ड्रग्स नष्ट #nagpurnews #crime #drugs #md #operation...
खाटूश्याम गए परिवार के घर 64 लाख चोरी #nagpurnews #crime #accusedarrested #newsupdate
NAGPUR TODAY | TOP - 10 NEWS | 26 JUNE 2026 #newsupdate...
Nagpur Ke Virasat - Bhonsle Rajwade
चंद्रपुर में एमडी ड्रग्स के साथ गिरफ्तारी #maharashtranews #md #crime #chandrapur #news







