
मुंबई : चर्चित सोहराबुद्दीन शेख कथित फेक एनकाउंटर केस में सोमवार को दो और गवाह अपने बयान से मुकर गए। इस तरह बयान से मुकरने वाले गवाहों की संख्या अब कुल 35 पर पहुंच गई है। सोहराबुद्दीन के शव के साथ बरामद की गई चीजों के बारे में इन दोनों ने सीबीआई को बयान दिए थे। इन दोनों ने इस बात से भी इनकार किया के ये आरोपियों को बचाने के लिए बयान से मुकर रहे हैं।
2010 में सीबीआई को दिए गए अपने बयान में इन दोनों ने कहा था, ’26 नवंबर 2005 को दोनों अहमदाबाद के मंदिर गए थे और वहां से लौटते वक्त उन्हें गुजरात एटीएस के ऑफिस के पास रोका गया। उन्हें बताया गया कि एक आदमी की लाश पोस्टमॉर्टम के लिए भेजी गई थी और उसे साथ कुछ चीजें बरामद हुईं हैं। इनको सीज करने के लिए दोनों की उपस्थिति अनिवार्य है। फिर इन दोनों को एटीएस ऑफिस ले जाया गया, जहां पुलिस वालों के साथ-साथ आरोपी एनएच धाबी भी मौजूदा था। इन दोनों को बताया गया कि सोहराबुद्दीन को एक एनकाउंटर में मारा गया है।’
इन दोनों ने बताया कि जो चीजें सीज की जानी थीं उनमें सात जिंदा कारतूस थे, जिनमें हर एक की कीमत 100 रुपये थी। इसके अलावा 500 रुपये के 92 नोट (46,000 रुपये), 5000 रुपये की कीमत का एक नेकलेस, सूरत से अहमदाबाद का एक रेलवे टिकट, दो विजिटिंग कार्ड, एक ड्राइविंग लाइसेंस और एक मोबाइल फोन थे।
सोमवार को कोर्ट में इन दोनों गवाहों ने ट्रेन टिकट पहचाना और नेकलेस के बारे में कहा कि यह 2005 में उन्हें दिखाए गए नेकलेस जैसा है। हालांकि, दोनों ने इंस्पेक्टर धाबी को पहचानने से इनकार कर दिया। एक और गवाह जिसका दावा है कि उसने एनकाउंटर को अपनी आंखों से देखा था, अपने बयान पर टिका रहा। इस गवाह ने एक बाइक और एक रिवॉल्वर की पहचान की।
गोदाम का दरवाजा तोड़कर डेढ़ लाख का वायर साफ #nagpurnews #nagpur #crimenews
गर्भपात और कामोत्तेजक दवाइयों की बिना लाइसेंस बिक्री का आरोप #nagpurnews #news
25 हजार रुपए की रिश्वत लेते भूमापक रंगेहाथ गिरफ्तार #vidarbhanews #nagpur #newsupdate...
त्योहारों को लेकर अकोला प्रशासन अलर्ट, तैयारी तेज #vidarbhanews #akola #newsupdate #vidarbha...
बावनकुले ने छात्रों संग थामा तिरंगा, निकाली रैली #vidarbhanews #nagpur #newsupdate #vidarbha
किसानों के जमीन अधिकारों पर सरकार का बड़ा फैसला #maharashtranews #pune #newsupdate...




