Published On : Fri, Jul 24th, 2020

मंगेश कड़व पर दर्ज होंगे धोखाधड़ी और वसूली के और दो मामले

Advertisement

नागपुर– शिवसेना शहरप्रमुख के पद पर रहते हुए ठगी और वसूली करनेवाले मंगेश कड़व ने अनेक लोगों को करोड़ो रूपये का चूना लगाया है. इसके अन्य वसूली और धोखाधड़ी के मामले सामने आए है.

इसके बाद कड़व के खिलाफ और 2 धोखाधड़ी के मामले दर्ज होने की आशंका जताई जा रही है. क्राइम ब्रांच के वसूली विरोधी स्क्वाड ने अब तक कड़व मामले में 40 लोगों के बयान दर्ज किए है ,और 20 लोगों के बयान लिए जाएंगे. उसके घर की जांच के समय क्राइम ब्रांच को बड़े प्रमाण में जमीनों के करारनामें, कोरे चेक्स और संपत्ति से जुड़े दस्तावेज मिले थे.

इन दस्तावेजों के आधार पर कड़व द्वारा अंबाझरी वर्मा ले आउट व बजाजनगर में दोनों जगहों पर 50 लाख रुपए कीमत के घर हड़पने की जानकारी जांच में सामने आयी थी. जिसके कारण उसपर अंबाझरी और बजाजनगर में भी मामले दर्ज होनेवाले है. इसके खिलाफ अब तक वसूली और धोखाधड़ी के 8 आपराधिक मामले दर्ज किए जा चुके है.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.