Published On : Fri, Sep 19th, 2014

अमरावती : दो मोबाइल चोर पुलिस के हत्थे चढ़े

Advertisement


अमरावती। 
बडनेरा पुलिस ने दो चोरों को गिरफ्तार कर उनके पास से 11 मोबाइल फोन जब्त किया है. दोनों चोरों के नाम अंसार चंदू खाजेवाला (गवलीपुरा अकोला) और मोहम्मद मुन्ना पटेल (मनकर्णा प्लॉट, अकोला) बताए गए हैं. अदालत ने 20 सितंबर तक दोनों को पुलिस हिरासत में भेज दिया है.

जूनी बस्ती बडनरे निवासी सुरेश पंजवानी की पूर्वा मोबाइल शॉप नामक दुकान को फोड़कर चोरों ने मोबाइल फोन और नगद राशि पर हाथ साफ कर दिया था. पुलिस की साइबर शाखा द्वारा चोरों के मोबाइल की लोकेशन पता करने के बाद बडनेरा पुलिस ने अकोला जाकर दोनों चोरों को पकड़ लिया. चोरों ने भी अपना अपराध कबूल कर लिया है. 11 मोबाइल भी उसके पास से जब्त किए गए हैं. दोनों चोरों में से एक मो. पटेल मोबाइल की मरम्मत का काम किया करता है. इन चोरों ने और भी चोरियों का पता लगने की आशंका पुलिस ने जताई है.

Representational Pic

Representational Pic

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.