Published On : Mon, Oct 18th, 2021
By Nagpur Today Nagpur News

शहर से दो नाबालिग बच्चे लापता

Advertisement

नागपुर: अलग-अलग घटनाओं में शहर से दो नाबालिग बच्चे लापता हो गए हैं। इसमें एक लड़का और एक लड़की का समावेश है। पहली घटना न्यू कामठी सीमा के अंतर्गत घटी है। कस्तूरचंद डागा बाल सदन से जगदीश शाम डेकाटे नाम का 11 वर्षीय मुलगा अचानक लापता हो गया।

शनिवार दोपहर को करीब तीन बजे वह बिना किसी को बताए चला गया। इस मामले की भनक लगते ही बाल सदन के प्रशासन ने उसे ढूंढने के लिए कदम उठाए। बड़े पैमाने पर उसकी तलाश शुरू कर दी गई। लेकिन फिर भी उसका कोई पता नहीं चल सका। आखिरकार, पुलिस को सूचना दी गई।

अनुमान लगाया जा रहा है कि कोई उसे बहला-फुसलाकर ले गया है। एक अन्य घटना में ओल्ड कामठी की एक 17 वर्षीय लड़की ड्रैगन पैलेस देखने गई थी लेकिन वह वापस नहीं लौटी। परिजनों ने तलाश की लेकिन फिर भी वह नहीं मिली।

इस मामले में भी अनुमान लगाया जा रहा है कि किसी के बहकावे में आकर वह उस व्यक्ति के साथ चली गई है। पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। दोनों मामलों में पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया है और जांच प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.