Published On : Mon, Feb 22nd, 2021

सड़क दुर्घटना में दो की मौत

Advertisement

नागपुर: यशोधरा नगर और हिंगना पुलिस थाने के अंतर्गत हुई सड़क दुर्घटनाओं में 2 लोगों की मौत हो गई है. पहली घटना कामठी मार्ग पर घटी. मृतक म्हाडा कॉलनी, उप्पलवाडी निवासी अयूब खान नूर खान (55) है.

बिते 17 फरवरी को दोपहर 2 बजे अयूब और उनकी पत्नी मोटारसायकल से किराने का सामान लेने जा रहे थे. कामठी मार्ग पर ऑटोमोटिव चौक में अज्ञात कार चालक ने अयूब की वाहन को ज़ोरदार टक्कर मारी. इसमें वे गंभीर रूप से ज़खमी हो गए. उन्हें इलाज के लिए मेडिकल अस्पताल में भरती कराया गया. शनिवार शाम को इलाज के दौरान अयूब की मौत हो गई.

Gold Rate
Sept 17,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 51,500 /-
Gold 22 KT ₹ 1,40,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,29,500/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

दूसरी घटना हिंगना पुलिस थाने के अंतर्गत घटी. मृतक धामना निवासी महादेव दौलत गहूकर (50) है. शनिवार शाम को 7 बजे महादेव अपने घर के निकट सड़क पार कर रहे थे.

इस दौरान मोटारसायकल क्र. एम.एच.49-बी.एन.2404 के चालक ने उन्हें ज़ोरदार टक्कर मारी और घटनास्थल से फरार हो गया. गंभीर रूप से ज़खमी अवस्था में महादेव को इलाज के लिए अस्पताल में भरती कराय गया. इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. पुलिस ने मोटरसायकल चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है और जाँच प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.