मुंबई: महाराष्ट्र एयरपोर्ट अथॉरिटी कंपनी (MADC) के दो सूचना अधिकारियों (पीआईओ) का ट्रांसफर हुआ है जिनको रामदेव और उनकी कंपनी पतंजलि से जोड़कर देखा जा रहा है। दरअसल, जिन दो अधिकारियों का ट्रांसफर हुआ उनका नाम अतुल ठाकरे और समीर गोखले है। दोनों ने एक आरटीआई के लिए जानकारी जुटाने में मदद की थी जिसको आधार बनाकर आरोप लगाया गया कि MADC की जमीन पतंजलि को 75 प्रतिशत डिस्काउंट पर दे दी गई थी।
आरटीआई का जवाब आने के बाद MADC प्रमुख विश्वास पाटिल को मुख्य सूचना आयुक्त रत्नाकर गायकवाड़ ने समन किया था। उसके ठीक 12 दिन बाद ही सूचना देने वाले दोनों पीआईओ का ट्रांसफर कर दिया गया।
अतुल ठाकरे MADC के मार्केटिंग मैनेजर थे और नागपुर ब्रांच में सूचना अधिकारी थे अब उनको मुंबई भेज दिया गया है और समीर गोखले जो मुंबई में मार्केटिंग मैनेजर थे उन्हें नागपुर ट्रांसफर कर दिया गया।
टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, ठाकरे ने बताया कि एमडी ने उनको प्रमोशन देने का वादा किया था लेकिन ट्रांसफर कर दिया। हालांकि, वह यह भी मानते हैं कि यह ट्रांसफर प्रशासनिक कारणों से भी हो सकता है, लेकिन ट्रांसफर के वक्त पर सवाल उठ रहे हैं।
CJP–NALSAR विवाद: छात्रों के विरोध से BCI के फैसले तक...
गोदाम का दरवाजा तोड़कर डेढ़ लाख का वायर साफ #nagpurnews #nagpur #crimenews
गर्भपात और कामोत्तेजक दवाइयों की बिना लाइसेंस बिक्री का आरोप #nagpurnews #news
25 हजार रुपए की रिश्वत लेते भूमापक रंगेहाथ गिरफ्तार #vidarbhanews #nagpur #newsupdate...
त्योहारों को लेकर अकोला प्रशासन अलर्ट, तैयारी तेज #vidarbhanews #akola #newsupdate #vidarbha...
बावनकुले ने छात्रों संग थामा तिरंगा, निकाली रैली #vidarbhanews #nagpur #newsupdate #vidarbha





