Published On : Sat, May 30th, 2020

नागपुर में एक दिन में दो कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत

Advertisement

नागपुर।।शनिवार 30 मई को एक दिन में दो कोरोना पॉजिटिव मरीजों ने दम तोड़ दिया। दोनों ही मरीज पहले से ही अस्पताल में भर्ती थे और उपचार ले रहे थे। नागपुर में एक दिन में दो कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौत का यह पहला मामला है। शुक्रवार को नागपुर में पहले ही बड़ी संख्या में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिल चुके हैं। नागपुर में अब तक 11 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा शनिवार को नागपुर में 13 लोगों को कोरोना होने की पुष्टि हुई है। इससे संक्रमितों की संख्या 514 हो गई है।

इनकी हुई मौत

Gold Rate
July 28 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 42,900 /-
Gold 22 KT ₹ 1,32,600 /-
Silver/Kg ₹ 2,18,900/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

50 वर्षीय बेघर भिखारी मरीज का उपचार इंदिरा गांधी शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (मेयो) में चल रहा था और वह लीवर की बीमारी से पीड़ित था। गांधी पुतला के पास से उसे पुलिस व एनजीओ की मदद से लाया गया था। जिस पर उसे 23 मई को कोरोना होने की पुष्टि हुई थी। स्वास्थ्य बिगड़नेे पर उसे दो दिन पहले ही वेंटीलेटर पर शिफ्ट किया गया था जिसके बाद शनिवार को उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं, दूसरा मृतक मूलत: भुसावल का रहने 76 वर्षीय है। वह यहां एमआरडीसी में अपनी लड़की के यहां रह रहा था। मरीज को 5 दिन पहले दिमाग के बुखार का उपचार करवाने के लिए धंतौली स्थित न्यूरॉन अस्पताल में भर्ती करवाया गया था जिसके बाद वह शुक्रवार को पॉजिटिव आ गया। फिर उसे शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (मेडिकल) में भर्ती करवाया गया। शनिवार को उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। बुजुर्ग के परिवार में किसी को भी लक्षण नहीं है। न्यूराॅन अस्पताल के डॉ. प्रमोद गिरी ने बताया कि मरीज को संदिग्ध के आधार पर अस्पताल में अलग बनाए गए वॉर्ड में रखा गया था जो सुरक्षा के लिए बहुत जरुरी है। मरीज के पॉजिटिव आने के बाद उसके संपर्क में आने वाले स्टॉफ को हम पहले ही क्वारेंटाइन कर चुके हैं। स्टॉफ की रिपोर्ट आने के बाद अगला निर्णय लिया जाएगा।

13 में से 6 नीरी की लैब में पॉजिटिव

Advertisement

शनिवार को 13 मरीज पॉजिटिव आए। इसमें राष्ट्रीय पर्यावरण अभियांत्रिकीय अनुसंधान संस्थान (नीरी) की लैब में 6 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सभी लोगों को पांचपावली क्वारंेटाइन सेंटर में रखा गया है जो भानखेड़ा के बताए गए है। पॉजिटिव आए लोगों में 45 और 46 साल की महिला के अलावा 45, 40, 28 और 20 साल के पुरुष मरीज शामिल हैं। वहीं, 5 मरीजों की जांच मेयो की लैब में पॉजिटिव आई। इसमें 2 नरखेड़ के है जिनका ट्रेवल हिस्ट्री मुंबई से आना बताई गई है। 1 सतरंजीपुरा का है जिसे पांचपावली क्वारेंटाइन सेंटर में रखा गया था। 1 तांडापेठ का है जिसे मेयो में रखा गया था। 1 एसआरपीएफ का है जो तहसील पुलिस कैंप में था। वहीं, 2 मरीज अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) नागपुर में पॉजिटिव आए है जिसमें एक एसआरपीएफ कैंप का है और दूसरा मरीज गुमगांव का बताया गया है।

3 मरीजों को डिस्चार्ज किया
मेडिकल में भर्ती कोरोना के 3 मरीजों को शनिवार को डिस्चार्ज कर दिया गया। इसमें गड्डीगोदाम का एक पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं।

सारी के वॉर्ड में एक मृत्यु

मेडिकल के सारी वॉर्ड में शनिवार को एक मरीज की मौत हो गई। 60 वर्षीय पुरुष मरीज वैशाली नगर का रहने वाला है। उसे शुक्रवार-शनिवार की दरम्यानी रात 12.40 बजे भर्ती करवाया गया था। सुबह 9.15 बजे मरीज ने दम तोड़ दिया। उसे 3 दिन से बुखार था और सांस लेने में समस्या हो रही थी।

Advertisement
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

युवती के घर में घुसकर अश्लील हरकत #vidarbhanews #nagpur #newsupdate #crimenews #vidarbha

युवती के घर में घुसकर अश्लील हरकत #vidarbhanews #nagpur #newsupdate #crimenews #vidarbha

MHT-CET रिजल्ट पर बवाल! #MHTCET #MaharashtraNews #Congress #BJP #DevendraFadnavis #ExamResult

MHT-CET रिजल्ट पर बवाल! #MHTCET #MaharashtraNews #Congress #BJP #DevendraFadnavis #ExamResult

पुलिस कस्टडी से फरार 'इक्का' गिरफ्तार #nagpurnews #Crime #PoliceAction #Arrest #MaharashtraNews

पुलिस कस्टडी से फरार 'इक्का' गिरफ्तार #nagpurnews #Crime #PoliceAction #Arrest #MaharashtraNews

नशे और ऑनलाइन जुए की लत ने बनाया चोर! #Nagpur #NagpurCrime  #CrimeNews #MaharashtraNews

नशे और ऑनलाइन जुए की लत ने बनाया चोर! #Nagpur #NagpurCrime #CrimeNews...

सामान्य सभा स्थगित, विपक्ष का बड़ा आरोप #NagpurNews #NMC #CivicIssues #Budget2026 #Opposition #news

सामान्य सभा स्थगित, विपक्ष का बड़ा आरोप #NagpurNews #NMC #CivicIssues #Budget2026 #Opposition...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges