Published On : Thu, Oct 6th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

धम्म चक्र प्रवर्तन का दो दिवसीय कार्यक्रम

Advertisement

कन्हान:- 66 वे धम्म चक्र प्रवर्तन दिन मोहत्सव पर ग्राम वाघोली नागपुर जबलपुर माहमार्ग पर मंगलवार दिनांक 4 अक्तूबर को शाम को प्रसिद्ध प्रबोधनकार विजयी भारती का सामाजिक प्रबोधन पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया .

बुधवार दिनांक 5 अक्तूबर को सुबह 6 बजे से नागपुर के ऐतिहासिक दिक्षा भूमि पर आने वाले देश , विदेश एवं विभिन्न राज्यों से आने वाले धम्म प्रेमियों के लिये सुबह 6 बजे से चना ,पोहा, नास्ता एवं 8 बजे से भव्य भोजनदान का कार्यक्रम जे. एन रोड वाघोली के मुख्य चौराहे पर आयोजित किया गया . जिसमे हजारो लोगो ने इस कार्यक्रम में अपनी उपस्थिती दर्ज की है.इस कार्यक्रम में योगदान स्वरूप ग्राम वाघोली ,गोंडेगाव, घाटरोहणा, वराडा, टेकाड़ी, नादगांव ,येसंबा, साटक, बनपुरी, तेलनखेड़ी, बोरडा, नीमखेड़ा, गहुहिवरा,खंडाला, निलज, बखारी, डुमरी, मेहंदी इत्यादि ग्रामों ने सहभाग दिया

इस कार्यक्रम के सफलतार्थ भारतीय बौद्ध महासभा के ज्येष्ठ नेता सिद्धार्थ कांबळे .सामाजिक समाज सेवक चन्द्रमणि पाटिल,प्रयास कांबळे, बाबुलाल प्रसाद ,रतन भेलावे, दिवाकर पौनिकर, विनोद रंगारी,शेखर पौनिकर ,राजू मेश्राम, दिगांबर ठाकरे, पुंडलिक मेश्राम, प्रकाश वरकडे, सूर्यभान दीपके , देवा डोंगरे उपसरपंच नीमखेड़ा, दिनेश रंगारी, मिलिंद देशभ्रतार सहित इत्यादि कार्यकर्ताओ पदाधिकारीयो ने अथक प्रयन्त किया।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.