Published On : Tue, Aug 3rd, 2021
By Nagpur Today Nagpur News

फांसी लगाकर दो ने की आत्महत्या

नागपुर. शहर में अलग अलग घटनाओं में दो व्यक्तियों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पहली घटना हुडकेश्वर के जवाहरनगर परिसर में घटी है। गुणवंत यशवंत सूर्यवंशी (41) मृतक का नाम है।

शनिवार दोपहर को गुणवंत घर के छत के रॉड पर दुपट्टा बांधकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शाम को 5 बजे के आस पास गुणवंत के बड़े भाई निवृत्ती ने उसे मृत अवस्था में देखा और उसने घटना की जानकारी पुलिस को दी।

Gold Rate
May 14- 2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 159,100 /-
Gold 22 KT ₹ 1,48,000 /-
Silver/Kg ₹ 2,70,400/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

दूसरी घटना गिट्टीखदान पुलिस थाने के अंतर्गत घटी है। मृतक कपिल रंजीत गौर (32) है। वह वैभवनगर, दाभा का निवासी था। कपिल ने शाम को 6 बजे के आस पास छत के हुक से रस्सी बांधकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसकी मां सुनीता ने कपिल को मृत अवस्था में पाया।

इसके बाद उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी। दोनों घटनाओं में आत्महत्या करने का कारण किसी को समझ में नहीं आया है। पुलिस ने इस मामले में आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया है और जांच प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement