Published On : Sat, Dec 6th, 2014

आष्टी : सेन्ट्रो कार दुर्घटना में दो भाई की मौत, 3 गंभीर

Advertisement

Centro car accident
आष्टी (गड़चिरोली )।
नागपुर से अहेरी जाती हुई सेन्ट्रो (जिंग) कार पेड़ से जा टकरायी. इस दुर्घटना में दो भाइयों की घटनास्थल पर मौत हो गई. वहीं 3 अन्य गंभीर घायल हो गए. यह दुर्घटना आज सुबह तड के  4.30 बजे हुई.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सेन्ट्रो कार क्र. एम.एच. 34 के 5369 से आइंचवार बंधु नागपुर से कपडा खरीदी कर अहेरी लौट रहे थे. उनके साथ तीन नौकर भी कार में सवार थे. चौडमपल्ली के पास महाकाली मंदिर के मोड़ से आगे कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे स्थित बड़े वृक्ष से जा टकरायी. इस दुर्घटना में दोनों भाइयों के घटनास्थल पर ही प्राण पखेरू उड़ गए. कार के पिचक जाने से गैस कटर से कार को काट कर लाशें निकाली गईं. मृतकों के नाम महेश आईंचवार (35), अभय विजय आईंचवार (32) हैं. गंभीर घायलों में पंकज सुदलवार (26), उमेश सेकुर्तीवार (25), रवि बोमेन (24) तीनों अहेरी का समावेश है, जिन्हें तत्काल एम्बुलेंस से नागपुर ले जाकर भर्ती कराया गया है. इस दुर्घटना के बाद आइंचवार परिवार पर संकटों का पहाड़ टूट पड़ा है. मृतकों के 5, 3 वर्ष के बच्चे हैं.

Centro car accident

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.