
आष्टी (गड़चिरोली )। नागपुर से अहेरी जाती हुई सेन्ट्रो (जिंग) कार पेड़ से जा टकरायी. इस दुर्घटना में दो भाइयों की घटनास्थल पर मौत हो गई. वहीं 3 अन्य गंभीर घायल हो गए. यह दुर्घटना आज सुबह तड के 4.30 बजे हुई.
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सेन्ट्रो कार क्र. एम.एच. 34 के 5369 से आइंचवार बंधु नागपुर से कपडा खरीदी कर अहेरी लौट रहे थे. उनके साथ तीन नौकर भी कार में सवार थे. चौडमपल्ली के पास महाकाली मंदिर के मोड़ से आगे कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे स्थित बड़े वृक्ष से जा टकरायी. इस दुर्घटना में दोनों भाइयों के घटनास्थल पर ही प्राण पखेरू उड़ गए. कार के पिचक जाने से गैस कटर से कार को काट कर लाशें निकाली गईं. मृतकों के नाम महेश आईंचवार (35), अभय विजय आईंचवार (32) हैं. गंभीर घायलों में पंकज सुदलवार (26), उमेश सेकुर्तीवार (25), रवि बोमेन (24) तीनों अहेरी का समावेश है, जिन्हें तत्काल एम्बुलेंस से नागपुर ले जाकर भर्ती कराया गया है. इस दुर्घटना के बाद आइंचवार परिवार पर संकटों का पहाड़ टूट पड़ा है. मृतकों के 5, 3 वर्ष के बच्चे हैं.
पाचपावली में अवैध कत्लखाने का पर्दाफाश #NagpurNews #Panchpaoli #PoliceAction #CrimeNews #newsupdate
पेपर लीक पर सख्त कानून, ठाकरे बंधुओं पर तंज #Bawankule #NagpurNews #PoliticalNews...
नागपुर के एमआईडीसी थाना क्षेत्र में मोबाइल दुकान में चोरी #nagpurnews #crimenews...
हुड़केश्वर पुलिस की कस्टडी से कुख्यात चोर फरार #nagpurnews #crimenews #accused #newsupdate
नागपुर में दिव्यांगजनों को मिला नया सहारा #HyundaiMobisIndia #DisabilitySupport #NGO #NagpurNews
उद्धव ठाकरे के जन्मदिन पर नागपुर में भव्य महाआरती #UddhavThackeray #nagpurnews #news...




