Published On : Thu, Apr 5th, 2018

नागपुर रेल्वे स्टेशन पर दो बैटरी कार शुरू

Advertisement


नागपुर: नागपुर रेल्वे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए दो बैटरी ऑपरेटेड कार गुरुवार से शुरू कर दी गई है। इस बैटरी कार का शुल्क 50 रुपए प्रति व्यक्ति प्रत्येक फेरी के लिए तय किया गया है। उपरोक्त बैटरी ऑपरेटेड कार का लाभ विकलांग, वरिष्ठ नागरिक, गर्भवती महिलाएं तथा मरीजों को प्राथमिकता के आधार पर मुहैय्या कराई जाएगी।

इस सेवा का उद्घाटन नागपुर रेल्वे स्टेशन के वारिष्ठ यात्री सहायक अब्दुल मजीद द्वारा किया गया। इस अवसर पर नागपुर रेल्वे स्टेशन के स्टेशन निदेशक डी. एस. नागदीवे उपस्थित थे। बता दें कि इससे पहले बैटरी कार सुरक्षा कारणों को लेकर बंद करा दी गई थी। लंबे असरे के बाद बैटरी कार सेवा शुरू होन से असहाय नागरिकों को इससे बड़ी राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। फिलहाल लाई गई बैटरी कार में चार पैसेंजरों को बैठने की व्यवस्था होगी। पैसेंजर को इस बैटरी कार में समान ले जाने के अतिरिक्यात पैसे नहीं देने होंगे, 50 रुपए में ही यह सेवा दी जाएगी।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.