Published On : Tue, Jun 20th, 2017

प्रियांश के बाद जुड़वाँ भाई पियूष की मौत

Advertisement

Crime
नागपुर:
अपार्टमेंट की छत पर क्रिकेट खेलते समय लगे शॉक के गंभीर रूप से घायल पियूष की मृत्यु हो गयी। इस घटना का शिकार पियूष का जुड़वा भाई प्रियांश की 8 जून को इलाज के दौरान मृत्यु हो गयी थी। दोनों की मृत्यु अस्पताल में इलाज के दौरान हुई। 31 मई को शहर के सुगत नगर इलाके की आरमोर्स कॉलोनी में स्थित रो हॉउस की बालकनी में 11 वर्षीया दोनों भाई क्रिकेट खेल रहे थे। इसी दौरान बालकनी से पेड़ में अटके लास्टिक के बॉल को निकालते समय हाईटेंशन तार से दोनों भाइयों को शॉक लगा था।

शॉक लगने की वजह से गंभीर रुप से घायल दोनों भाइयों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहाँ 12 दिन बाद एक भाई की और मंगलवार को दूसरे भाई की मौत हो गयी।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.