Published On : Wed, Nov 26th, 2014

तुमसर : डाईकोर पलटने से 25 महिलाएं घायल, 2 गंभीर

Advertisement


ओवर टेक करने के प्रयास में हादसा, गंभीर घायलों का उपचार भंडारा में

Tata Dicor accident
तुमसर (भंडारा)।
खापा से चिचगड़ (खरबी) की ओर जाता हुआ महिलाओं से भरा एक डाईकोर ट्रक को ओवर टेक करते वक्त असंतुलित होकर पलट गया. जिसमें सवार 25 महिलाएं घायल हो गई, उनमें से दो गंभीर घायल महिलाओं को भंडारा में उपचारार्थ भर्ती कराया गया है, शेष का इलाज तुमसर में किया जा रहा है. यह घटना बुधवार को सुबह 11 बजे के करीब घटी.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, खापा से बुधवार को धान कटाई के लिए 25 मजदूर महिलाओं को लेकर डाईकोर क्र. एम.एच. 36 एफ 1250 चिचगड़ (खरबी) के लिए रवाना हुआ. आधे रास्ते में एक ट्रक को ओवर टेक करते वक्त डाईकोर असंतुलित होकर पलट गया. इसमें बैठी 25 महिलाएं घायल हो गई उनमें से 2 महिलाओं की हालत गंभीर बतायी जा रही है. घायलों को तत्काल तेजल गांव के पूर्व सरपंच व अन्य नागरिकों ने तुमसर के उप जिला अस्पताल में उपचारार्थ भर्ती कराया. वहीं दो गंभीर घायलों की गंभीरता को देखते हुए उन्हें भंडारा के जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया. घायलों में अश्विनी झाड़े (30), गिरिजा सुखदेव ठवकर (55, गंभीर घायल), सविता ठवकर (28), शीला मोहतुरे (35), उषा बोन्दरे (33), मंगला बोन्दरे (33), जयवंता मने (33), पारबता ढबाले (45), सत्यशिला मने (38), कविता कावरे (35), ममता डोंगरे (30), शीला ठवकर (38), अनिता कोडवते (42), वनिता ठवकर (40), निर्मला तुमसरे (40), प्रभा बोन्दरे (42), भारती काले (40), गिरजा ठवकर (65), संगीता ठवकर (35), सुरखा हलमारे (60), सुग्रता मने (55), उषा रामटेके (45), शिवकांता डोंगरे (40) हैं. सभी खापा निवासी घायलों का इलाज तुमसर के उपजिला अस्पताल के प्रभारी अधीक्षक डॉ. सचिन बालबुधे के मार्गदर्शन में डॉक्टरों का एक समूह डॉ. सिंधालोरे, डॉ. खुने, डॉ. बालबुधे, डॉ. मिसुरकर कर रहे हैं. तुमसर थाने के उपनिरीक्षक एपीटी तिवारी ने मामला दर्ज कर आगे की जांच कर रहे हैं.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.