Published On : Wed, Oct 10th, 2018

आनंद एल राय आगामी फिल्म “तुम्बाड” के साथ एक ओर दिलचस्प शैली पेश करने के लिए है तैयार!

Advertisement

निर्देशक आनंद एल राय विभिन्न शैली के साथ दर्शकों का मनोरंजन करना बखूबी जानते है। और इस वर्ष सोहम शाह अभिनीत “तुम्बाड” के साथ निर्देशक आनंद एक ओर दिलचस्प शैली पेश करने के लिए तैयार है।

आनंद एल राय अपनी आगामी फिल्म तुम्बाड के साथ पौराणिक कथाओं और हॉरर के दिलचस्प मिश्रण के साथ दर्शकों के रोंगटे खड़े कर देने के लिए तैयार है।

फ़िल्म की रिलीज से पहले, तुम्बाड को न सिर्फ़ दर्शकों द्वारा पसंद किया जा रहा है बल्कि बी-टाउन में भी यह फ़िल्म चर्चा का विषय बनी हुई है।

शाहरुख खान, राजकुमार हिरानी, राजकुमार राव, सोनाक्षी सिन्हा, टाइगर श्रॉफ इतियादी कई बॉलीवुड सितारें हाल ही में रिलीज हुए फ़िल्म के ट्रेलर की प्रशंसा कर चुके है।

Advertisement

कल्पना, एक्शन, भय और डर की झलक के साथ आनंद एल राय की तुम्बाड एक रोमांचकारी रोलर कॉस्टर सवारी की तरह होगी जो दर्शकों का मनोरंजन करते हुए मनुष्य के लालची व्यक्तित्व पर सवाल उठाते हुए नज़र आएगी।

विसुअली आश्चर्यजनक फ़िल्म होने के कारण, “तुम्बाड” अपनी रिलीज से पहले ही प्रशंसा का पात्र बनी हुई है।

सोहम शाह की यह बहू महत्वाकांक्षी परियोजना छह साल की रोलर कोस्टर सवारी की तरह रही है, जबकि आयनंद एल राय ने फिल्म को शैली-परिभाषित फिल्म के रूप में परिभाषित किया है।

कलर येलो प्रोडक्शंस और लिटिल टाउन फिल्म्स प्रोडक्शन के सहयोग के साथ, “तुम्बाड” इरोज इंटरनेशनल और आनंद एल राय की प्रस्तुति है। ‘फिल्म आई वेस्ट’ और ‘फिल्मगेट फिल्म्स’ द्वारा सह-निर्मित तुम्बाड 12 अक्टूबर 2018 को रिलीज होने के लिए तैयार है।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.