Published On : Mon, Feb 19th, 2018

बेटे की सजा पिता की संस्थान को देने का प्रयास

Advertisement

नागपुर: इन दिनों काटोल के विधायक आशीष देशमुख पृथक विदर्भ के साथ स्थानीय समस्याओं के निवारण के लिए राज्य सरकार से खुल कर दो-दो हाथ किए हुए हैं. इससे खफा राज्य सरकार ने उनके पिता व पूर्व मंत्री रणजीत देशमुख को नागपुर जिला प्रशासन ने नोटिस जारी कर 7 दिनों के भीतर जवाब मांगा कि उनकी अध्यक्षता वाली लता मंगेशकर अस्पताल की जो जगह सरकार लीज पर शैक्षणिक कार्यों के लिए दी थी, उसका व्यवसायिक उपयोग किया जा रहा है. तो क्यों न सरकार उनसे यह जमीन वापस ले लें.

उक्त नोटिस को सत्ता के विरोधी खुन्नस की राजनीति करार दिए हैं. इसलिए रणजीत देशमुख के बड़े बेटे काटोल से भाजपा विधायक आशीष देशमुख पिछले कुछ माह से राज्य सरकार और मुख्यमंत्री के खिलाफ पृथक विदर्भ और किसानों की समस्याओं को लेकर उग्र तेवर अख्तियार किए हुए हैं. वर्तमान में आशीष देशमुख ने काटोल में ही अपनी ही सरकार के खिलाफ ठिया आंदोलन शुरू किया. इस आंदोलन को समर्थन देने भाजपा नेता व पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा ठिया आंदोलन स्थल पर भेंट दी. आशीष देशमुख ने विदर्भ आत्मबल यात्रा भी निकाली थी. सत्तापक्ष में रहकर सत्तापक्ष के खिलाफत करने की वजह से ही उनके पिता रणजीत देशमुख के खिलाफ अब सरकार ने नोटिस देकर बदला लेने का सिलसिला शुरू किया.

Gold Rate
Aug 27 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 60,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,48,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,41,500/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

कल जिले के पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले काटोल पहुंच आशीष देशमुख से मुलाकात कर मुंबई में मुख्यमंत्री से चर्चा के लिए आमंत्रण दिया लेकिन आशीष देशमुख ने उसे अस्वीकार कर काटोल में ही मुख्यमंत्री से चर्चा करने की मांग की.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.