Published On : Fri, May 8th, 2015

तिवसा : करंट से ट्रक मजदूर की मौत

Advertisement

truck worker's death by electric Current
तिवसा (अमरावती)। दुर्घटनाग्रस्तों के प्राण बचाने के लिये बनाये जा रहे ट्रामा केअर की जगह पर गुरुवार को एक ट्रक मजदूर की मौत हो गई. सुबह 9 बजे तिवसा के समिप विद्युत कालोनी में बिजली के तार से करंट लगकर लोणी टाकली निवासी शेख मुसदलीज शेख नासिर (33) की जान गई. जबकि उसकी जान बचाने का प्रयास करने वाले अन्य एक मजदूर शे. आसिफ (32) झुलस गया.

ट्रामा केयर परिसर में दुर्घटना
सातरगांव रोड पर विद्युत कालोनी परीसर में ट्रामा केअर का निर्माण कार्य शुरु है. रेती लेकर आये ट्रक (एमएच 27 एक्स 6683) का मजदूर बिजली तार के संपर्क में आ गया. ट्रक से रेती खाली करते समय यह घटना हुई. इस घटना के लिये कौन जिम्मेदार है इसको लेकर नागरिकों में रोष व्यक्त किया जा रहा है. जमीन से काफी कम अंतर पर बिजली के तार है. रेती का ट्रक जिस समय आया उस समय निर्माण कार्य की देखरेख करने वाले अधिकारी या कर्मचारी में से कोई भी उपस्थित नहीं था. मृतक मजदूर के परिवार को आर्थिक मदद देने की मांग की जा रही है.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.