Published On : Wed, Mar 28th, 2018

मानकापुर में ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत

Advertisement


नागपुर: मानकापुर में बुधवार दोपहर को एक दिल दहलानेवाली घटना में ट्रक की चपेट में आकर एक महिला की मौत हो गई है. जबकि मृतक के भाई को गंभीर जख्मी हालत में हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है. जानकारी के अनुसार मृतक आशा जैन अपने मौदा निवासी भाई दशरथ बैराडे मौदा के साथ दोपहिया वाहन से नागपुर आ रहे थे. इस दौरान मानकापुर उड़ानपुल के नीचे तेज रफ़्तार ट्रक क्रमांक PB-46 M-8907 की चपेट में इनकी गाडी आ गई.

इस दुर्घटना में महिला आशा जैन की घटनास्थल पर ही मौत गई, तो वहीं महिला के भाई दशरथ को गंभीर हालत में हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. घटना के बाद ट्रक चालक फरार बताया जा रहा है. मिली जानकारी के अनुसार करीब आधे घंटे तक भाई बहन सड़क पर पड़े रहे. लेकिन लोग तमाशबीन बने रहे और मोबाइल में दोनों का वीडियो बनाते रहे. यह शर्मनाक घटना भी आज इस दौरान देखने को मिली .

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.