Published On : Thu, Nov 6th, 2014

यवतमाल : ट्रक समेत देशी-विदेशी शराब जब्त

Advertisement


Liquor Seized
यवतमाल।
पांढरकवड़ा बायपास स्थित संतकृषा ढाबे के पास खड़ा आयचर कंपनी का ट्रक क्र. एम.एच.-18/एए-1548 में अवैध तरीके से देशी-विदेशी शराब ले जाने की गुप्त जानकारी पुलिस अधीक्षक दराड़े और पुलिस निरीक्षक संजय पुजलवार समेत दल को लगी थी. जिसके तहत ट्रक चालक परमानंद राजाराम भाकरे (45), क्लिनर अशोक शेकुजी वानखडे (40) दोनों जलगाव जामोद निवासी समेत ट्रक में देशी शराब गोवा कंपनी के 4,752 बोतलेंं मूल्य 2 लाख 37 हजार 600 रुपए, 180 मि.ली. इं पेरियल ल्यू कंपनी की 48 बोतलें विदेशी शराब मूूूल्य 7,680 एवं 180 मि.ली. रॉयल स्टॅग कं. की 48 बोतलें मूल्य रुपए 8,640 और ट्रक  मूल्य 7 लाख रुपए ऐसा कुल 9 लाख 53 हजार 920 का माल जब्त किया गया. पांढरकवड़ा पुलिस ने ट्रक समेत देशी-विदेशी शराब की पेटियां ज त कर चालक और क्लिनर दोनों आरोपियों के खिलाफ भादंवि की धारा 65 (ड) मुंबई शराबबंदी कानून के तहत कार्रवाई की गई.

यह कार्रवाई स्थानीय पुलिस अधीक्षक संजय दराड़े, पुलिस निरीक्षक संजय पुजलवार के मार्गदर्शन में पुलिस उपनिरीक्षक पुंडगे, सचिन, योगेश आशिष, साजिद आदि कर्मियों ने की.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.