Published On : Tue, Mar 24th, 2015

तिवसा : ट्रक चालक की मौत

Advertisement

Truck Driver's Death in Tiwasa (1)
तिवसा (अमरावती)। भोजने ट्रेडर्स में सीमेंट से भरे ट्रक को लाने वाले ड्रायवर आर्वी निवासी पांडूरंग मारोतराव गिराले (51) की मंगलवार को सबेरे मौत हो गई. मौत के  कारण  का पता अब तक पुलिस को नहीं चला है. गिराले सोमवार की मध्यरात्री ट्रक लेकर तिवसा पहुंचा रात भर विश्राम करने के बाद गिराले मंगलवार को दोपहर 2 बजे ट्रक (क्र. एमएच 32 क्यू 4183) लेकर निकला वह पुलिस थाने के पास पंचवटी चौक पर  खड़ा ही था ट्रक के खड़े रहने से यातायात बाधित होने पर जब एक अन्य ट्रक वाले द्वारा उसे आगे जाने के लिए कहा परंतु गिराले द्वारा कोई प्रतिसाद न दिए जाने पर पुलिस को सूचित किया. जांच में गिराले मृत पाया गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Truck Driver's Death in Tiwasa (2)

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.