Published On : Wed, Nov 1st, 2017

न्यूयॉर्क में वर्ल्ड ट्रेड सेंटर के पास ट्रक ड्राइवर ने भीड़ को रौंदा, 8 की मौत,15 घायल

Advertisement

अमेरिका के न्यूयॉर्क के मैनहट्टन में मंगलवार को एक ट्रक ड्राइवर ने साइकिल ट्रैक पर मौजूद लोगों को रौंद डाला। इस वारदात में 8 लोगों की मौत और 15 लोगों के घायल होने की बात सामने आ रही है।
बाद में पुलिस की गोली से हमलावर भी घायल हो गया, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस को ड्राइवर के पास से दो बंदूक बरामद हुई है। पुलिस के मुताबिक हमले के दौरान हमलावर ने अल्ला हो अकबर कहा। जानकारी के मुताबिक मरने वालों में 3 स्कूली बच्चे भी शामिल हैं। इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए न्यूयॉर्क के मेयर ने इसे आतंकी हमला करार दिया है।

पुलिस ने बताया कि हमलावर ने मैनहटन में हडसन नदी के पास अपना पिक अप ट्रक बाइक पाथ पर चढ़ा दिया और उस पर चल रहे लोगों को रौंद डाला। पुलिस ने कहा कि हमलावर ने अपने ट्रक से दूसरे वाहन में टक्कर मारी और फिर ट्रक से नीचे उतरकर गोलीबारी शुरू कर दी।
अमेरिकी राष्ट्रपति ने भी इस हमले की आलोचना करते हुए ट्वीट किया है। उन्होंने ट्वीट में लिखा है कि ‘न्यूयॉर्क में एक बीमार आदमी ने हमला किया, सुरक्षा एजेंसियां इस पर करीब से नजरें बनाए हुए है।’ ट्रंप ने ट्वीट किया, ‘मीडिल ईस्ट में हराने के बाद हम आईएसआईएस को फिर से अमेरिकी में घुसने नहीं देंगे, अब बहुत हुआ।’

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.