Published On : Thu, Apr 2nd, 2015

बुलढाणा : सड़क दुर्घटना में ट्रक चालक की मौत

Advertisement


बुलढाणा।
राजूर घाट में ईटे लेकर जानेवाले ट्रक को विरुद्ध दिशा से आ रहे कंटेनर ने जबरदस्त टक्कर मारने की घटना 6 दिन पहले घटी थी. इस दुर्घटना में चालक समेत पांच लोग जखमी हुए थे. उस चालक की बुधवार सुबह 9 बजे के करीब उपचार के दौरान मौत हो गई. इस घटना से शहर के वॉर्ड नंबर 2 में शोक व्यक्त किया जा रहा है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार विगत छ दिन पूर्व मोताला से ईंटे लेकर एम.एच. 10 / अ‍ेक्यु / 785 क्रमांक का ट्रक बुलढाणा की ओर आ रहा था. इस ट्रक के केबीन में बोराखेडी के संतोष (35) और राजूर के किरण वाकोडे (19), मुस्तकीन सैय्यद बशिर (19) तथा प्रफुल्ल लक्ष्मण इंगले यह चार मजदुर बैठे थे. इस ट्रक पर देवराज सखाराम खरात ट्रक चालक था. इसी दौरान राजूर घाट के हनुमान मंदिर के सामने आते ही सामने से तेज रफ़्तार से आ रहे एच.आर. 38 / टी / 3380 क्रमांक के कंटेनर ने उक्त ट्रक को जबरदस्त टक्कर मार दी. इस दुर्घटना में चालक खरात समेत चारों मजदुर जखमी हुए थे.  नागरिको ने घटनास्थल पहुंचकर पांचो लोगों को जिला सामान्य रुग्णालय में भर्ती किया था. लेकिन जख्मी में चालक देवराव खरात, संतोष और किरण वाकोडे की हालत चिंताजनक होने से उसे औरंगाबाद और बाद में पुणे रेफर गया. लेकिन बुधवार को उपचार के दौरान सुबह 9 बजे के करीब चालक देवराव खरात की मौत हो गई.

गौरतलब है कि चालक देवराव खरात की घर की परिस्थिति बेहद ख़राब होने से उसपर परिवार की जिम्मेदारी थी. उसको बचाने के लिए दुर्गा माता मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने निधी जमा करके उसके परिवार को आठ हजार की मदद भी की थी. लेकिन यह मदद भी उसको बचा नही सकी. उसकी मौत से खरात परिवार पर दुःख का पहाड़ गिरा पड़ा है. इस घटना से परिसर में शोक व्यक्त किया जा रहा है.

Gold Rate
Sept 09,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 53,400 /-
Gold 22 KT ₹ 1,42,300 /-
Silver/Kg ₹ 2,35,700/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above
Representational Pic

Representational Pic

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.