Published On : Thu, Feb 26th, 2015

परतवाड़ा : ट्रक ने छात्रा को रौंदा, मौत

Advertisement


परतवाड़ा (अमरावती)।
मिनी ट्रक ने प्लेजर स्कूटी को जबरदस्त टक्कर मारी. बुधवार की देर शाम कोर्ट रोड पर कल्याण मंडपम् के पास हुई इस दुर्घटना में स्कूटी सवार छात्रा पायल राम जयसिंघानी (15, कंवर नगर, परतवाडा) की मौत हो गई. सनराइज स्कूल में कक्षा 9 वीं की यह छात्रा ट्यूशन  क्लास से घर लौट रही थी. ट्रक (एमएच27-एयू-0091) ने ओवरटेक के चक्कर में छात्रा की जान ली. फरियादी नानकराम जयसिंघानी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक पर मामला दर्ज किया है. हालांकि इसके पहले सिर पर मार लगने से लहुलुहान पायल को डा. विजय वर्मा, पंकज अग्रवाल, महेंद्र अग्रवाल, संतोष  राठी, जयप्रकाश शर्मा ने तत्काल उपजिला अस्पताल ले गये, लेकिन उसने दम तोड़ दिया. परिजनों ने पायल की आंखें दान करने का निर्णय लिया.

road accident_39796

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.