Published On : Wed, Jan 21st, 2015

चंद्रपुर : टिप्पर-दुपहिया की टक्कर, 2 की मृत्यु

Advertisement

truck bike accident 3
चंद्रपुर।
चंद्रपुर से भद्रावती की ओर जा रही दुपहिया को सामने से आ रहे टिप्पर ने जोरदार टक्कर मार दी. इसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मृत्यु हो गयी तथा दूसरे की भद्रावती में उपचार के दौरान मृत्यु हो गयी. यह घटना मंगलवार को सुबह 10:30 बजे के करीब तहसील कार्यालय के समीप घटी.

प्राप्त जानकारी के अनुसार दुपहिया क्रमांक एमएच-34/0869 से विवाह कार्य के लिए चंद्रपुर से भद्रावती की ओर जा रहे भानापेठ निवासी राजू इंगोले (40) और मधुकर पारशिवे (65) को सामने से आ रहे टिप्पर क्रमांक एमएच-31 सीक्यू-9988 ने जोरदार टक्कर मार दी. इसमें राजू की मौके पर ही मृत्यु हो गयी. वहीं मधुकर को तुरंत अस्पताल भर्ती किया गया. जहां इलाज के दौरान उसने भी दम तोड दिया. इस दौरान चालक टिप्पर को वहीं पर छोड फरार हो गया. भद्रावती पुलिस ने टिप्पर चालक के खिलाफ मामला दर्जकर उसकी तलाश शुरू कर दी है.

Truck bike accident 1
Truck bike accident

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.