Published On : Sat, Nov 29th, 2014

वरोरा : ट्रक-दुपहिया टक्कर में एक की मौत

Advertisement


वरोरा (चंद्रपुर)।
गलत दिशा में दुपहिया वाहन लेकर जाते हुई व्यक्ति को तेज गति से आ रहे हायवा ट्रक की जोरदार ठोस लगने से घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. इस दुर्घटना से आहत पत्नी ने आत्महत्या करने की कोशिश की. यह घटना 27 नवम्बर को दोपहर 3 बजे नागपुर-चंद्रपुर रोड पर बोर्डा चौक परिसर में हुई.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, नागपुर-चंद्रपुर मार्ग पर वरोरा शहर के पास घाटे चौक से एम.एच 34 एस. 5761 दुपहिया वाहन पर जगदीश मोहुर्ले (35) रोंग साइड से बोर्डा चौक की ओर आ रहा था. तभी हायवा ट्रक क्र. एम.एच. 34 ए.बी. 1878 अपनी दिशा से वरोरा से चंद्रपुर जा रहा था. इस दौरान गलत साइड से आ रहे दुपहिया तेज गति से ट्रक से जा टकराया. इस दुर्घटना में जगदीश मोहुर्ले की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी. मृतक वेकोलि में कार्यरत था. वरोरा के करीब पद्मालयनगर निवासी था. घटना की जानकारी पाकर पुलिस घटनास्थल पहुंच पंचनामा किया. उसकी बाद हायवा व दुपहिया को रास्ते से हटाकर यातायात सुचारू किया गया. पुलिस मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ की. उधर इस घटना से आहत पत्नी ने विषैली दवा पीकर आत्महत्या करने का प्रयास किया. उसे उपचारार्थ वरोरा उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. बाद में उसकी हालत चिंताजनक होने से चंद्रपुर के अस्पताल में रेफर किया गया.

Representational Pic

Representational Pic

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.