नागपुर: श्री टेकड़ी रोड हनुमान मंदिर समिति, गवलीपुरा, सीताबर्डी की ओर से प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी भगवान शिव के धाम अमरनाथ के लिए लंगर सामग्री भेजी जा रही है. सामग्री का ट्रक गुरुवार 13 जून श्री टेकड़ी रोड हनुमान मंदिर परिसर से भक्तों की मौजूदगी में रवाना किया जाएगा.
प्रतिवर्ष मंदिर समिति की ओर से बालटाल के श्री शिव शक्ति सेवा मंडल को यह सामग्री लंगर के लिए भेजी जाती है. इसमें आटा, चावल, दाल, घी, तेल, शक्कर, गुड़, दवाईयां, कंबल, नमक, सहित अन्य लंगर के लिए आवश्यक सामग्री का समावेश होता है. इस पुनीत कार्य में क्षेत्र के नागरिक बढ़चढ़ कर योगदान करते हैं. जिस किसी भक्त को लंगर सामग्री हेतु दान करना हो वे श्री टेकड़ी रोड हनुमान मंदिर समिति से संपर्क कर सकते हैं. उल्लेखनीय है कि अमरनाथ जाने वाले यात्रियों के लिए बालटाल में विशाल लंगर की व्यवस्था की जाती है. यहां हर दिन हजारों अमरनाथयात्री भोजन करते हैं. कई बाद मौसम खराब होने पर इन्हीं लंगरों का आश्रय यात्रियों को मिलता है. इसीलिए देश केे कई शहरों से श्रद्धालु दानदाता यहां सामग्री भेजकर योगदान करते हैं.
FDA पर ज्वाला धोटे का बड़ा आरोप! “होटल वालों से होती है...
नागपुर में NCP का तिरंगा मोर्चा! #NagpurNews #NCP#TirangaMorcha #maharashtranews
मुंबई में किसान आंदोलन! ‘वर्षा’ की नीलामी की मांग #Mumbai #Protest #MaharashtraNews...
12 करोड़ का फायर सिस्टम फिर भी बंद! #WardhaNews #WardhaHospital #FireSafety #MaharashtraNews
अमित ठाकरे बोले- सेल्फी नहीं, अपनी समस्या बताओ! #NagpurNews #MNS #StudentIssues #MaharashtraNews
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY




