Published On : Fri, Jun 16th, 2017

एक वर्ष पहले शुरू ट्रामा केयर सेंटर में गंदगी से मरीज परेशान

Advertisement


नागपुर:
 नागपुर के मेडिकल अस्पताल में ट्रामा केयर सेंटर है. जिसका पिछले वर्ष ही मुख्यमंत्री के हाथों उदघाटन हुआ था. जिसमें नागपुर शहर के केंद्रीय मंत्री समेत शहर के सभी विधायक भी प्रमुख रूप से मौजूद थे. इमारत भले ही काफी बड़ी और अच्छी हो लेकिन साफ सफाई के मामले में ट्रामा केयर सेंटर भी मेडिकल अस्पताल की ही राह पर दिखाई दे रहा है. ट्रामा केयर सेंटर में नाली बनाई गई है. जिसमें इतनी गंदगी और कचरा भरा हुआ है कि उसमें से बदबू और मच्छर पनपने के कारण यहां आनेवाले मरीज ही परेशान होने लगे हैं. नाली में पड़े कचरे को देखकर साफ लगता है कि कई महीनों से इन नालियों का कचरा साफ नहीं किया गया है.


ट्रामा सेंटर को शुरू हुए एक साल ही हुआ है. ऐसे में यह सवाल उठता है कि आखिर साफ सफाई को लेकर मेडीकल प्रशासन लापरवाही क्यों बरतता है. अभी मॉनसून शुरू हो चुका है. ऐसे में थोड़ी भी ज्यादा बारिश होने पर अस्पताल के मरीज भी इस गंदगी से परेशान होने के साथ ही और ज्यादा बीमार हो सकते हैं.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.