नागपुर: विश्व हिन्दू परिषद अपने समविचारी संगठन बजरंग दल के कार्यकर्ताओ को त्रिशूल दीक्षा देने अभियान शुरू कर रही है। विहिप हिन्दू संगठन को मजबूत बनाने के लिए देश भर में दीक्षा कार्यक्रम चलाएगा और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं में यह जताने के लिए त्रिशूल बाटेंगा कि हिंदू धर्म का एक और रक्षक तैयार हो गया है। इसके अलावा देश भर में महाआरती अभियान चलाया जायेगा। विश्व हिन्दू परिषद के राष्ट्रीय संयोजक डॉ सुरेंद्र जैन ने पत्रकार परिषद में जानकारी देते हुए बताया की विहिप देश भर में महाआरती अभियान चलाएगा।
इस अभियान के अंतर्गत दक्षिण भारत में शनिवार को और उत्तर भारत में मंगलवार के दिन महाआरती का आयोजन किया जायेगा। इसके अलावा सांस्कृतिक सत्संग के अंतर्गत युवाओं को कराटे का प्रशिक्षण भी दिया जायेगा। रामजन्मभूमि आंदोलन के इतिहास के प्रचार प्रसार के लिए 28 मार्च से 10 अप्रैल के दौरान रामोत्सव का आयोजन किया जायेगा। जिसके तहत लोगों को रामजन्मभूमि आंदोलन की जानकारी दी जाएगी। इस कार्यक्रम के लिए पांच हजार से ज्यादा कार्यकर्ताओं को लगाया जायेगा। साथ ही सोशल मीडिया का भी इस्तेमाल किया जायेगा।
जल्द लागू हो सामान नागरिक संहिता कानून
विश्व हिन्दू परिषद लंबे समय से देश में सामान नागरिक संहिता कानून की माँग करता रहा है। एक देश एक संविधान के तहत इस माँग को लेकर काफी वक्त से आंदोलन भी चलाया जा रहा है। नागपुर में शनिवार को संपन्न हुए विहिप के अखिल भारतीय बैठक में एक प्रस्ताव भी पास किया गया कहा गया है कि ‘विहिप सामान नागरिक संहिता कानून की माँग करता है क्योंकि भारत का संविधान समतावादी है ऐसे में सभी नागरिको को सामान अधिकार मिलना चाहिए धर्म के आधार पर किसी विशेष को खास छूट मिलना गलत है, इसलिए हम सरकार से जल्द इस कानून पर अमल की माँग करते हैं।’
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY
तलाक के बाद शादी से मुकरा प्रेमी.. #nagpurnews #crime #latestnews
भरतवाड़ा में युवक की चाकू गोदकर हत्या.. #nagpurnews #crime #murdernews
महाविकास आघाड़ी ने भाजपा पर साधा निशाना #nagpurnews #MVA #Congress #PoliticalNews
रवि भवन के सामने ओला ड्राइवर का शव बरामद.. #nagpurnews #oladriver #death
सरेआम चाकू की नोक पर डिलीवरी बॉय से लूट.. #nagpurnews #crime #newsupdate








