Published On : Sat, Jan 24th, 2015

वरुड : चरित्र पर संदेह के चलते तिहेरा हत्याकांड

Advertisement


आरोपी गिरफ्तार, बंदुक जब्त

Warud Murder case
वरुड (अमरावती)। अनौतिक संबंधों से चरित्र पर संदेह जताकर एक शख्स ने प्रेमिका, उसके प्रेमी व अपने पिता की निर्मम हत्या कर तिहेरी हत्याकांड को अंजाम दिया. शुक्रवार की देर रात 12 बजे हुई इस तिहेरी हत्याकांड का पता शनिवार की सुबह चला. इस हत्याकांड से गांव में हडक़ंप मच गया. बेनोडा पुलिस ने आरोपी मनोज सिंह पंजाब सिंह भादा (30, बारगांव) को हिरासत में लिया है. मृतक अंजुराबाई उईके (26), गोपाल उईके (30) तथा पंजाब सिंह भादा (55) है. तीनों निवासी बेनोडा के बारगाव निवासी है. पुलिस सूत्रोंनुसार वरुड से 15 किमी दूरी पर बारगांव है. यहां रहने वाले मनोज के मृतक महिला के साथ संबंध थे, लेकिन वह हमेशा उसके चरित्र पर संदेह करता. शुक्रवार की रात 11.30 बजे महिला व गोपाल के साथ दिखाई दिये. इस बात से झगड़ा हुआ. बात इतनी बढ़ गई कि मनोज ने चाकु से सपासप वारकर दोनों को मौत के घाट उतार दिया.

Warud Murder case (2)
पिता को भी जान से मारा
इसके बाद मनोज घर गया. यहां उसका पिता पंजाब सिंह से झगड़ा हुआ. शिकार करने की बंदूक से पिता पर फायरिंग कर निर्मम हत्या कर दी. देर रात 2 बजे पंजाब सिंह के दूसरे बेटे राजेश सिंह ने बेनोडा पुलिस को जानकारी दी. पुलिस ने तत्काल मनोज को हिरासत में लिया. जिससे बंदूक भी जब्त की है. यह हत्याकांड किन कारणों से हुआ, और इसके पीछे क्या वजह रही है. इस बारे में पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है, लेकिन पुलिस का कहना है कि आरोपी मृतक महिला से प्रेम करता था, लेकिन वह गोपाल से प्यार करती. इस बारे में उसके पिता पंजाब सिंह ने कई बार उसे आगह किया, किंतु हर बार वह उसकी बात टाल देता. इस वजह से इससे पहले भी वह अपने पिता पर हमला कर चुका है. बेनोडा के थानेदार ठाकरे प्रकरण की जांच कर रहे है.

Gold Rate
Aug 13 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 53,700 /-
Gold 22 KT ₹ 1,42,600 /-
Silver/Kg ₹ 2,36,100/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above
Advertisement
Chitaroli Nagpur : नागपुर के बप्पा आखिर बनते कहाँ हैं?

Chitaroli Nagpur : नागपुर के बप्पा आखिर बनते कहाँ हैं?

NEET विवाद पर युवाओं की राय, विशेषज्ञों से मंथन

NEET विवाद पर युवाओं की राय, विशेषज्ञों से मंथन

RTO में रिश्वत का खेल बेनकाब! #NagpurNews #NagpurRTO #RTO #RTOScam #RTOCorruption #ACBRaid #Crime

RTO में रिश्वत का खेल बेनकाब! #NagpurNews #NagpurRTO #RTO #RTOScam #RTOCorruption #ACBRaid...

चुनाव आयोग बीजेपी का एजेंट, राऊत का गंभीर आरोप #maharashtranews #delhi #newsupdate #maharashtra

चुनाव आयोग बीजेपी का एजेंट, राऊत का गंभीर आरोप #maharashtranews #delhi #newsupdate...

दो बाइक की भीषण टक्कर! WCL कर्मचारी की मौत #Nagpur #RoadAccident #BikeAccident #newsupdate #news

दो बाइक की भीषण टक्कर! WCL कर्मचारी की मौत #Nagpur #RoadAccident #BikeAccident...

लॉज की आड़ में कथित देह व्यापार का खेल! नाबालिग समेत तीन महिलाएं मिलीं, लॉज का संचालक और गिरफ्तार..

लॉज की आड़ में कथित देह व्यापार का खेल! नाबालिग समेत तीन...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges