Published On : Mon, Aug 19th, 2019

ट्रिलियम मॉल में शुरू हुआ मैक्डोनाल्ड का पहला रेस्टॉरेंट

Advertisement

नागपुर: नागपुर में लजीज बर्गेर के शौकीनों का इन्तजार अब समाप्त हो चूका है. मैक्डोनाल्ड ने शहर में पहला रेस्टॉरेंट शुरू किया है. यह रेस्टॉरेंट ट्रिलियम मॉल के थर्ड फ्लोर में शुरू हुआ है. पश्चिम भारत में मैक्डोनाल्ड का यह 182वा स्टोर लांच है. यह नया रेस्टॉरेंट 2,984 वर्गफीट में फैला हुआ है. इस रेस्टॉरेंट में एक बार में 150 मेहमान आ सकते है.

यह जानकारी सोमवार को मैक्डोनाल्ड इंडिया (पश्चिमी और दक्षिणी )बिजनेस ऑपरेशन्स और स्ट्रेटजी विभाग में वरिष्ठ निदेशक सौरभ कालरा ने दी. उन्होंने कहा की नागपुर में कई वर्षो से विचार किया जा रहा था कि यहां मैक्डोनाल्ड शुरू किया जाए. आखिरकार यहां रेस्टॉरेंट शुरू किया गया है. यहां पर ग्राहक, ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर भी कर सकते है. पश्चिमी और दक्षिणी भारत में मैक्डोनाल्ड के रेस्टॉरेंट का संचालन हार्डकैसेल रेस्टॉरेंट प्राइवेट लिमिटेड (एचआरपीएल ) द्वारा किया जाता है.

एचआरपीएल मैक्डोनाल्ड कॉर्पोरेशन की मास्टर फ्रैंचाइजी है. यह महाराष्ट्र जिसमें मुंबई क्षेत्र शामिल नहीं है, में एचआरपीएल का 42वां आउटलेट है. उन्होंने बताया की इस रेस्टॉरेंट में देश में सबसे ज्यादा बिकनेवाले मैक्डोनाल्ड के प्रोडक्ट्स मिलेंगे.

जिसमें मैक आलू टिक्की, महाराजा मैक , पिज्जा और मैकपफ शामिल है. उन्होंने बताया कि मैक्डोनाल्ड ने हाल ही में राईस बाउल लॉन्च किए है. जिन लोगों के पास समय की कमी हो, उनके लिए यह राईस बाउल फटाफट तैयार होने, लेकिन पेट और जीभ को संतुष्टि प्रदान करनेवाला फ़ूड आइटम है. वेज- नॉन वेज के लिए अलग अलग किचन की व्यवस्था है. जिससे शाकाहारियों को किसी भी प्रकार की तकलीफ नहीं होगी.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.