Published On : Mon, Nov 24th, 2014

कन्हान : गोवारी शहीदों को श्रद्धांजलि

Advertisement

Gowari shahi d shradhanjali
कन्हान (नागपुर)। आदिवासी गोवारी समाज संघटन कन्हान और पारशिवनी तालुका की ओर से तारसा रोड के आदिवासी गोवारी शहीद स्मारक कन्हान में करुणा नेवारे कामठी, ताराचंद भोंडे कन्हान के समेत 114 आदिवासी गोवारी शहीद बंधुओं को श्रद्धांजलि अर्पण की गई.

गोवारी समाज के अनुसुचित जमाती को आरक्षण में शामिल करने के लिए आदिवासी गोवारी समाज संघटन की ओर से आंदोलन किया गया था. 23 नवंबर 1994 को नागपूर के शीत अधिवेशन में गोवारी जमाती ने भव्य मोर्चा निकाला था. जिसमे पुलिस ने किये अमानुष लाठीचार्ज में 114 गोवारी बंधू शहीद हुए थे. लेकिन 20 साल बाद भी गोवारी समाज को न्याय नही मिला. गोवारी समाज को न्याय मिलेगा उसी समय 114 शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि मिलेगी.

Gowari shahi d shradhanjali  (3)
आदिवासी गोवारी शहिद स्मारक तारसा रोड चौक कन्हान में आज सुबह 10 बजे आदिवासी गोवारी समाज संघटन कन्हान और पारशिवनी तालुका की ओर से श्रद्धांजलि कार्यक्रम में नवनिर्वाचित विधायक डि.म.रेड्डी,  जि.प.उपाध्यक्ष शरद डोनेकर, तालुका अध्यक्ष नेवालाल सहारे, भगवान भोंडे, नारायण कावरे, उषा सहारे, शंकर चाहंदे, गेंदलाल काठोके, गणेश माहोरे, नारद दारोड़े, विलास घारपिंडे, श्रीकृष्ण आगाशे, पूर्व सरपंचा अलकाताई, पूर्व काकड़े आदि प्रमुख उपस्थित थे. इस दौरान करुणा नेवारे, ताराचंद भोंडे की प्रतिमा को माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गयी.

Gowari shahi d shradhanjali  (4)
गोवारी समाज की मांग पूरी करके कन्हान में शहीद ताराचंद भोंडे का स्मारक बनाने की मांग गोवारी समाज बंधुओं की ओर से की गयी. श्रद्धांजलि कार्यक्रम में कन्हान अध्यक्ष नारायण सोनावाने, कृष्णाजी सायरे, अनिल ठाकरे, रमेश नागोते, मंगेश राऊत, संजय राऊत, रामदास वाघाड़े, राजेंद्र सहारे, दयाराम नेवारे, मोरेश्वर शेंद्रे, रामदास वाघाड़े आदि मान्यवर उपस्थित थे.

Gowari shahi d shradhanjali  (2)

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.