वरुड़ (अमरावती)। तहसील के रवाला शेतशिवार में उमरी मार्ग पर खेतों में दिहाड़ी रुप से काम करने वाले मजदूर रामजी कुमरे की तेज धारदार हथियारों से हत्या करने का सनसनीखेज मामला उजागर हुआ है. पुलिस ने जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचकर पंचनामा किया. पुलिस हत्यारों की तलाश कर रही है. श्वान पथक और अंगुली विशेषज्ञों की सहायता भी ली जा रही है.
पडोसी किसान को दिखी लाश
जानकारी के अनुसार रवाला के किसान सुधाकर भाजीखाये के खेत में कुमरे काम करता था. गुरुवार को पडोसी किसान फुसे अपनी बैलजोड़ी के साथ काम कर रहा था. तभी उसे खेत में रात 9.30 बजे लाश दिखाई दी. उसने तुरंत इसकी शिकायत पुलिस को दी. पुलिस ने मामले की जांच आरंभ की है. पुराने रंजिश को लेकर यह हत्या होने का संदेह पुलिस व्यक्त कर रही है. पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिये भेजा है. पुलिस अधिकारी राजा रामा सामी के मार्गदशन में थानेदार अशोक लांडे मामले की जांच कर रही है.

Representational Pic
बाइक से गिराकर किया वार, एक गिरफ्तार दो अन्य की तलाश #vidarbhanews...
प्रॉपर्टी विवाद में दामाद की पीट-पीटकर हत्या, ससुराल पक्ष के दो आरोपी...
वणी में सोनम वांगचुक समर्थन में सर्वदलीय प्रदर्शन #vidarbhanews #wani #news #vidarbha...
नीट पेपर लीक पर छात्रों का प्रदर्शन #vidarbhanews #nagpur #vidarbha #nagpurnews #nagpurtoday...
वडेट्टीवार ने सदाभाऊ खोत पर बोला तीखा हमला #maharashtranews #mumbai #newsupdate #maharashtra
संजय राउत ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए #maharashtranews #delhi #vidarbhanews #nagpurnews...



