Published On : Thu, Jul 20th, 2017

अगस्त के पहले हफ़्ते में मेट्रो के ऐडग्रेड सेक्शन का ट्रायल रन

Advertisement

metro
नागपुर: 
शहरवासियों के लिए मेट्रो से जुडी अच्छी ख़बर है। शहर भर में तेज़ गति से शुरू मेट्रो परियोजना का काम तो जनता देख ही रही अब जल्द ही मेट्रो का ट्रायल रन भी शुरू हो जायेगा। नागपुर मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन अगस्त महीने के पहले हफ्ते में ऐडग्रेड रूट पर ट्रायल रन की तैयारी में है। मेट्रो परियोजना के तहत खापरी से एयरपोर्ट के दरमियान 5. 6 किलोमीटर के रूट पर मेट्रो ज़मीन के ऊपर चलेगी। पहले फेज़ का ट्रायल रन इसी रूट पर किया जायेगा। ट्रायल के लिए नागपुर में मेट्रो के तीन डब्बे हैदराबाद मेट्रो से 30 जुलाई के लगभग पहुँच जाएंगे।

मेट्रो जनसंपर्क महाप्रबंधक अनिल कोकाटे के अनुसार ट्रायल रन के लिए लगभग तैयारिया पूरी की जा चुकी है। सिविल कंस्ट्रक्शन का लगभग 90 फ़ीसदी काम पूरा हो चुका है इसके अलावा 50 फ़ीसदी तकनीकी काम भी पूरा हो चुका है। सिर्फ़ ट्रायल रन ही नहीं ऐडग्रेड रूट पर ट्रायल के एक महीने के भीतर सीआरएस ( सर्टिफिकेट रेलवे सेफ्टी ) की टेस्ट जो रेल मंत्रालय के मातहत ली जाती उसे भी करने की तैयारी नागपुर मेट्रो कर रही है। मेट्रो के प्रमुख ब्रिजेश दीक्षित का कहना है कि नागपुर मेट्रो का काम तेज गति से जारी है जल्द ही ट्रायल रन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.